Bihar

धनकुबेर निकला पूर्णिया नगर निगम का जेई शिवशंकर सिंह, 18 जगह जमीन-मकान; पत्नी भी करोड़पति

भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की कार्रवाई के दौरान कनीय अभियंता के पास अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ है। पूर्णिया नगर निगम में तैनात कनीय अभियंता (जेई) शिव शंकर सिंह के यहां शुक्रवार को छापेमारी में करोड़ों की चल-अचल संपत्ति मिली। जेई के पटना, पूर्णिया और सहरसा स्थित ठिकानों की तलाशी में जमीन-मकान से जुड़े 18 डीड के अलावा लाखों के जेवरात और नकद राशि भी बरामद हुई है। बैंक और पोस्ट ऑफिस में भी मोटी रकम जमा है।

आय से 1.21 करोड़ अधिक की संपत्ति का मामला दर्ज

निगरानी ब्यूरो ने जेई शिव शंकर सिंह के खिलाफ एक करोड़ 21 लाख 67 हजार 171 रुपए आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को छापेमारी की। उनके पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित राय जी गली के रेसीडेंसी अपार्टमेंट के फ्लैट, पूर्णिया के मरियम नगर के शिवाजी कॉलोनी के आवास, दफ्तर और सहरसा स्थित नया बाजार मोहल्ले में बने मकान में छापेमारी की। पटना के फ्लैट की तलाशी में 11.65 लाख के सोने-चांदी के जेवर, 85,000 नकद और विभिन्न बैंकों के 9 पासबुक और चेकबुक बरामद हुए। पत्नी और बेटे के नाम पर ब्रेजा, हुंडई आई टेन और बाइक भी मिली।

पूर्णिया आवास से एक किलो सोने के जेवरात मिले

पूर्णिया के शिवाजी कॉलोनी स्थित आवास और दो लॉकर की तलाशी में एक किलो के करीब सोना और आधा किलो के आसपास चांदी के जेवरात मिले। इनकी कीमत 51.65 लाख है। वहीं 1.90 लाख नकद, जमीन में निवेश के 8 डीड, एलआईसी में निवेश के 12 कागजात, इतने ही बैंक पासबुक भी हाथ लगे। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस में 35 लाख के निवेश का दस्तावेज मिला है। पूर्णिया में ही 3000 वर्गफुट में गोदामनुमा निर्माण भी पाया गया।

जहां लगाया किराया वहां मिले जमीन के 10 डीड

जेई शिव शंकर सिंह ने पटना और पूर्णिया के अलावा सहरसा में भी संपत्ति बनाई है। नया बाजार इलाके में तीन मंजिला भवन है, जिसमें किराए पर स्कूल चलता है। वहां की तलाशी में जमीन के 10 डीड बरामद हुए। निगरानी के पास पहले से माजूद उनकी अचल संपत्ति के दस्तावेजों से छापेमारी में मिले डीड का मिलान किया जा रहा है।

अचल संपत्तियां

पत्नी नीतू सिंह के नाम पर पटना के राणा रेसीडेंसी अपार्टमेंट में फ्लैट 17,84,654

पत्नी नीतू सिंह के नाम मौजा पूर्णिया सदर में 8.40 डिसमिल जमीन 36,29,600

पत्नी नीतू सिंह और पुत्र आशीष के नाम पूर्णिया सदर में 8.05 डिसमिल जमीन 17,00,000

स्वयं एवं पत्नी के नाम पूर्णिया सदर में 14.40 डिसमिल जमीन 16,66,250

पुत्र आकाश कुमार के नाम पूर्णिया सदर में 7.42 डिसमिल जमीन 15,23,000

पुत्र आशीष कुमार के नाम पूर्णिया सदर में 7.32 डिसमिल जमीन 15,02,000

शिवाजी कॉलोनी, पूर्णिया में तीन मंजिला मकान 40,00,000

छापेमारी में जमीन-मकान के 18 दस्तावेज भी मिले हैं जिसका मिलान हो रहा है।

चल संपत्तियां 

सोना-चांदी के जेवरात- 51.65 लाख

पोस्ट ऑफिस में निवेश- 35 लाख

पत्नी व बेटा के नाम बैंक में- 26 लाख

वित्तीय संस्थाओं में निवेश-10 लाख

स्वयं के नाम पर बैंक में जमा- 2.70 लाख

ब्रेजा, हुंडई आई टेन व यामाहा बाइक-23.25 लाख

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

2 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

8 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

9 घंटे ago

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

9 घंटे ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

10 घंटे ago