Bihar

‘प्रशांत किशोर ने 5 साल पहले JDU का कांग्रेस में विलय करने की सलाह दी थी’, नीतीश का बड़ा बयान

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर प्रशांत किशोर पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वो बीजेपी के एजेंडे पर चल रहा है, उसे जो मन में आता है बोलता है. हम लोगों का इससे कोई लेना देना नहीं है, उसे जो बोलना है बोलने दीजिए.

सीएम नीतीश ने ये भी साफ किया कि उन्होंने पीके को नहीं बुलाया था, वो खुद मिलने आया था. दरअसल हाल ही में प्रशांत किशोर ने कहा था कि नीतीश ने उन्हें एक बार फिर अपनी पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया था. इस दौरान नीतीश ने दावा किया कि, ‘प्रशांत किशोर ने 5 साल पहले जेडीयू का कांग्रेस में विलय करने की सलाह दी थी, लेकिन हमने इसे ठुकरा दिया’.

“इनलोगों का कोई ठिकाना है, मेरे घर में रहता था, अब जो चाहे बोलता रहता है. हम उसको नहीं बुलाए थे, खुद आया था मिलने के लिए .हम लोगों को इससे कोई लेना देना नहीं है. एक बार हमसे कह रहा था कि अपनी पार्टी को कांग्रेस में मर्ज कर लिजीए, भला बताइये हम कांग्रेस में मर्ज करेंगे. हमने इसे ठुकरा दिया. अब जहां गया है, बीजेपी में उस हिसाब से काम कर रहा है” अच्छा है बेचारे को वहां भी जगह मिल जाए केंद्र में भी– नीतीश कुमार, सीएम, बिहार

Avinash Roy

Recent Posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

51 मिनट ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

7 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

8 घंटे ago