समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

पटना की प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, अगलगी में करोड़ों की संपत्ति का नुकसान

बिहार की राजधानी पटना के एक प्लाई फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी है। मामला मालसालामी थाना क्षेत्र के शाहदरा स्थित एसबीआई बैंक के पास की है जहां एक प्लाई फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भीषण है कि पूरी प्लाई फैक्ट्री को अपने जद में ले चूका है।

आगलगी की घटना करीब 2 बजे रात की है जब इस फैक्ट्री में आग लग गई। स्थानीय लोगों के द्वारा आगलगी की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद फायर वालों की इसकी सूचना दी गयी।

IMG 20220723 WA0098

आगलगी की सूचना पर तत्काल दमकल की तीन दर्जन यूनिट छोटी बड़ी गाड़िया घटनास्थल पर पहुची जिसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गयी। लेकिन आगलगी की घटना इतनी भीषण थी कि सारी की सारी दमकल की गाड़ियों की पानी खत्म हो गयी,फिर सारी गाड़िया पानी लेने बापस चली गयी।जहां आग लगी उसके आस पास घनी बस्ती है जिसके कारण लोगो मे भय व्याप्त हो गया है।

IMG 20221021 WA0082

हालांकि आग कैसे लगी अभी तक यह स्पस्ट नही हो पाया है। करीब आधे घण्टे बाद फिर दोबारा दमकल की गाड़ियां पहुची जिसके बाद एक बार फिर से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू हो गयी।

IMG 20211012 WA0017

JPCS3 011 840x760 1IMG 20221017 WA0000 01IMG 20221021 WA0064 01Banner 03 01IMG 20220915 WA0001IMG 20220331 WA0074