बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के आदमखोर बाघ द्वारा फिर दो महिलाओं को शिकार बनाने की खबर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक गोवर्धन थाना के बलुआ गांव में दो महिलाओं को बाघ के हमले में मारे जाने की सूचना मिली है। इसके बाद गांव के लोग गन्ने के खेत में आदमखोर बाघ की खोजबीन कर रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने टाइगर अटैक में महिलाओं के मारे जाने की अभी तक पुष्टि नहीं की है। वहीं, दूसरी ओर इस बाघ को जान से मारने के लिए बिहार एसटीएफ तैनात की गई है। एक दिन पहले ही नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ने बाघ को शूट करने के आदेश दिए थे।
जानकारी के मुताबिक बगहा के गोवर्धन थाना इलाके के बलुआ में शनिवार को मां-बेटी का बाघ ने शिकार कर लिया। मृतकाओं का नाम सिमरिका देवी और बबिता (25) है। बाघ के हमले की खबर मिलते ही ग्रामीण इकट्ठे हो गए। गन्ने के खेत में टाइगर के छिपे होने की आशंका है। लोग खेत को घेरकर बाघ की खोजबीन कर रहे हैं। वन विभाग ने अभी बाघ के हमले से मौतें होने की पुष्टि नहीं की है। इससे पहले आदमखोर बाघ बीते ढाई महीने में पांच लोगों को अपना शिकार बनाकर मौत के घाट उतार चुका है।
आदमखोर बाघ को गोली मारने के आदेश
बाघ के लगातार हो रहे हमले से वीटीआर से सटे गांवों में लोग खौफजदा हैं। बाघ ने इसी हफ्ते बुधवार देर रात घर में सो रही एक 12 साल की बच्ची को मार दिया। शुक्रवार सुबह भी उसने रामनगर में शौच पर गए एक शख्स पर पीछे से हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने वन विभाग के दफ्तर पर हंगामा कर दिया।
वन अधिकारियों ने नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) से आदमखोर बाघ को शूट करने के आदेश मांगे। एनटीसीए ने तुरंत आदेश जारी कर दिए। शुक्रवार दोपहर बाद शूटिंग के आदेश मिलते ही एसटीएफ तैनात की गई, जिसमें शूटर्स, एक्सपर्ट्स और वन विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। फिलहाल टाइगर की तलाश की जा रही है, उसे दिखते ही गोली मार दी जाएगी।
समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…
बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…
समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…
समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…