समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

निजी अस्पताल के कंपाउंडर ने नर्स का अश्लील वीडियो बनाया, तेजाब फेंकने की धमकी दे किया दुष्कर्म

IMG 20210427 WA0064 01

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार की राजधानी पटना से दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात आई है। यहां एक निजी अस्पताल में तैनात कंपाउंडर ने नर्स से दोस्ती कर उसे शराब पिलाई और फिर उससे शारीरिक संबंध बना दिए। इस दौरान कंपाउंडर ने नर्स का अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उसे बार-बार होटलों में बुलाने लगा। नर्स के इनकार करने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। पिछले दिनों कंपाउंडर ने अश्लील वीडियो को नर्स के परिवारवालों को भेज दिया।

तंग आकर पीड़िता ने पत्रकारनगर थाने में बुधवार को केस दर्ज करवाया। पुलिस ने इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए अस्पताल से आरोपी कंपाउंडर राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पीड़िता को तेजाब डालने की धमकी भी दी। पत्रकारनगर थानेदार मनोरंजन भारती ने बताया कि जिस मोबाइल में वीडियो था उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। मोबाइल को पुलिस कानूनी प्रकिया पूरी करने के बाद एफएसएल भेजेगी।

IMG 20220928 WA0044

कंपाउंडर कई महीनों से कर रहा था गलत हरकत 

नर्स और कंपाउंडर एक ही अस्पताल में काम करते थे। अस्पताल में ही नर्स को एक कमरा मिला था जिसमें वह रहती थी। आरोप है कि साल 2021 के अप्रैल महीने में कंपाउंडर एकाएक नर्स के पास आया और उसे खाना बनाने को कहा। उसके हाथ में शराब की बोतल थी। उसने नर्स को भी बहला-फुसलाकर शराब पिलाई। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसी दौरान कंपाउंडर ने उसकी वीडियो बना ली। बाद में वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गलत हरकत करने लगा। कई बार उसने नर्स को होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया।

IMG 20220728 WA0089

पुलिस ने बढ़ाई नर्स की हिम्मत 

कंपाउंडर की हरकतों को देख पीड़िता पत्रकारनगर थाने में शिकायत करने पहुंची, लेकिन एफआईआर दर्ज करने से पहले वह सहमी हुई थी। अंत में पत्रकारनगर थानेदार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को हिम्मत दी और उसे आरोपित के उपर कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद मामला दर्ज करवाया।

IMG 20220828 WA0028

1 840x760 1

IMG 20211012 WA0017

JPCS3 01

Picsart 22 09 15 06 54 45 312

IMG 20220915 WA0001

IMG 20220331 WA0074

20201015 075150