Bihar

बिहार: कन्या पूजन से पहले नाली में फेंकी मिली थी नवजात बच्ची, भोजपुर डीएम पहुंचे मिलने, नाम रखा ‘दुर्गा’

नवरात्र में देवी की पूजा की जाती है। देवी स्‍वरूपा कन्‍या का पूजन किया जाता है। जगह-जगह कन्‍या का पूजन कर उन्‍हें भोजन कराया जा रहा है। देवी के कालरात्रि स्‍वरूप की पूजा रविवार रात की गई। लेकिन इसी दिन भोजपुर में ‘दुर्गा’ के साथ जो व्‍यवहार किया गया, वह जानकर आप कांप जाएंगे। हम बात कर रहे हैं उस दुर्गा की जिसका नाम भोजपुर के डीएम राजकुमार ने रखा। वही दुर्गा जिसे अपनों ने नाले में फेंक दिया था। महज इसलिए कि वह बेटी थी, या फिर समाज की नजरों से बचने के लिए। जो भी हो, बच्‍ची के साथ की गई बर्बरता हैरान करने वाली है।

जन्‍म के तुरंत बाद फेंक दी गई बच्‍ची 

दरअसल भोजपुर के सदर अस्‍पताल में रविवार देर रात शौचालय की ओरसे बच्‍ची के रोने की आवाज आई। पहले तो लोगों को लगा कि शायद किसी महिला को शौचालय में ही प्रसव हो गया। कौतूहलवश एक महिला जब शौचालय की ओर गई तो वहां की स्थिति देख कांप गई। तुरंत जन्‍मी बच्‍ची को काले दुपट्टे में लपेटकर शौचालय के पास नाली में फेंक दिया गया था। संयोग था कि नाली का मुंह छोटा था। उसने शोर मचाया।

क्‍यों फेंका, मजबूरी या बेटे की चाहत

घटना के बाद सनसनी फैल गई। सभी उसकी मां को ढूंढ़ने लगे लेकिन कहीं कोई नहीं मिला। किसी तरह नर्स पूनम कुमारी और गार्ड अभय सिंह वहां पहुंचे। अन्‍य कर्मी भी आए। मशक्‍कत कर बड़ी सावधानी से बच्‍ची को नाले से बाहर निकाला ता‍कि उसे चोट न पहुंचे। इसके बाद उसे शिशु वार्ड में भर्ती कराया गया। इसकी खबर मिलते ही डीएम राजकुमार अस्‍पताल पहुंचे। बच्‍ची के स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी ली। उन्‍होंने कहा कि नवरात्र में यह देवी स्‍वरूपा बच्‍ची मिली है, इसलिए इसका नाम होगा दुर्गा। उन्‍होंने बच्‍ची की बेहतर देखभाल का निर्देश भी दिया।

भोजपुर के सदर अस्‍पताल में पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। चार फरवरी को एक बच्‍ची को नाले में फेंक दिया गया था। हालांकि तब वह नवजात भाग्‍यशाली साबित नहीं हुई। उसकी सांस थम गई। बच्‍ची को कौन फेंक गया इसका पता तब न उस समय चल पाया था और न इस बार।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

5 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

8 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

8 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

10 घंटे ago