Bihar

बिहार के इस सदर अस्पताल में महिला नर्सों की गुंडई, दो युवकों को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा

बिहार के छपरा सदर अस्पताल में नर्सों की गुंडई करने का एक मामला सामने आया है. नौकरी के लिए मेडिकल हेल्थ सर्टिफिकेट बनावने आए दो युवकों को बंधक बनाकर पीटा गया. उनका कसूर सिर्फ इतना था कि वे अस्पताल की व्यवस्थाओं का वीडियो बना रहे थे. जिसके बाद अस्पताल की नर्सों ने उन्हें बंधक बना लिया और रूम में बंद करके दोनों की लाठी-डंडों से पिटाई की. इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है.

पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल:

नर्सों द्वारा युवकों की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.वायरल वीडियो में दो नर्स एक युवक की लाठी डंडे से पिटाई कर रही है. इस दौरान कोई इस पूरे मामले का वीडियो भी बना रहा है. वीडियो में दिख रही नर्स का नाम साक्षी और पूजा है. दोनों युवक अस्पताल की व्यवस्था का वीडियो बना रहे थे. तभी इनको पकड़ लिया गया और कमरे में बंद कर पिटाई की गई. दोनों युवक नौकरी के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने आए थे. वीडियो में सुना जा सकता है कि नर्स वीडियो बनाने पर भड़की हुई दिख रही है. कहती है वीडियो बनाना है तो अपनी बहन और मां की बनाओ. दोनों युवक कहते हैं कि वो हेल्थ सर्टिफिकेट बनवाने आए हैं. लेकिन नर्स उसे एक के बाद एक डंडे बरसाती जाती है. अगर नर्सों का आरोप सही है तो उसे कानूनी तरीका अपनाना चाहिए था. ना कि यूं हाथ में डंडा लेकर पीटना चाहिए था.

दोनों नर्सों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई:

यह पूरी घटना 14/15 अक्टूबर की बताई जा रही है. अस्पताल प्रबंधन ऐसे किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया है. यह घटना छपरा सदर अस्पताल की ही है. दोनों नर्सों का भी पहचान कर ली गई है. लेकिन अब तक अस्पताल प्रशासन ने मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है. अस्पताल की हालत किसी से छिपा नहीं है. कोई भी काम कराने के लिए दलाल का सहारा लेना पड़ता है. नर्स और मेडिकल स्टॉफ की टीम मरीजों से खराब व्यवहार करते हैं.

जब इस मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन से जानकारी मांगी गयी तो घटना होने से इंकार कर दिया. वहीं सिविल सर्जन ने भी मामले की जानकारी नहीं होने की बात कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया. इस बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा.

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

6 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

16 घंटे ago