Bihar

बिहार: यात्रा कर रही महिला ने रेलवे स्टेशन पर दिया बच्चे को जन्म, लेडी कांस्टेबल और छात्रा ने करवाई नॉर्मल डिलीवरी

अंबाला से छपरा अपने घर आने के दौरान एक गर्भवती महिला को सीवान रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी। महिला अपने पति के साथ जनसेवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। सीवान रेलवे स्टेशन से ट्रेन के खुलते ही दर्द बढ़ने लगी जिसके बाद चेन पुलिंग कर पति ने ट्रेन को रोका और यात्रियों की मदद से महिला को ट्रेन के बाहर निकाला।

स्टेशन पर तैनात आरपीएफ की नजर जब उस पर गई तब उन्होंने युवक की मदद की और महिला को आरपीएफ पोस्ट कैंपस में लाया। जहां दर्द से कराह रही महिला की मदद के लिए जीआरपी की महिला कांस्टेबल ममता कुमारी और एक छात्रा की मदद से महिला का प्रसव करा लिया गया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दोनों को फिलहाल सीवान सदर अस्पताल भेजा गया है।

महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। महिला छपरा के डोरीगंज की रहने वाली चंदन कुमार की पत्नी ज्योति है जो अंबाला से अपने घर छपरा लौट रही थी तभी सीवान स्टेशन से गाड़ी खुलते ही उसे प्रसव पीड़ा होनी शुरू हो गया। जिसके बाद महिला जीआरपी और यात्रा कर रही एक छात्रा की मदद से उसका सुरक्षित प्रसव हुआ। बेटी के जन्म के बाद चंदन और ज्योति काफी खूश हैं। फिलहाल जच्चा और बच्चा को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन में हाईटेक जिम और सिंथेटिक ट्रैक की होगी व्यवस्था

समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन रोड में रेलवे की खाली जमीन पर बनेगा मार्केटिंग कांप्लेक्स और दो मंजिला पार्किंग स्टैंड

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…

5 घंटे ago

ताजपुर BRC में भ्रष्टाचार का बोलबाला ! लेखापाल, हेडमास्टर और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में कार्यरत एक महिला शिक्षक द्वारा की गई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

7 घंटे ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

7 घंटे ago