बिहार के मोतिहारी में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रेमी और प्रेमिका की शादी करायी जा रही है। वीडियो देखने से लग रहा है कि दोनों की शादी जबरन करायी जा रही है। वायरल वीडियो पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना इलाके का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका से मिलने उसके घर शुक्रवार की रात्रि प्रेमी पहुंचा था। तभी प्रेमिका के दरवाजे के पास ही अनजान गाड़ी देख गांव में कानाफूसी शुरू हो गयी। ग्रामीणों ने प्रेमिका के परिजनों के सहयोग से उसके घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों को आपत्तिजनक स्थिति मे पकड़ लिए।
प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात पवन अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। पवन के आने की भनक जैसे ही आस पास के लोगों लगी, वो पवन की तलाश करने लगे। इस दौरान प्रेमिका के घर की तलाशी ली गई। दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। इसके बाद इस बात की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
दोनों की करवा दी गई शादी
पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने खूब हो-हल्ला किया। इसके बाद प्रेमी पवन ने प्रेमिका से शादी करने की बात कही। जिसके बाद दोनों के परिजनों के रजामंदी से मिश्रिया मठ पर बीती रात ही पूरे विधि-विधान से शादी करा दी गई। दोनों प्रेमी युगल बालिग बताए जा रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई शादी के बाद लड़की की विदाई कर दी गई। जानकारी के अनुसार, दोनों प्रेमी युगल हरसिद्धि थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं।
छुप-छुप कर मिलते थे दोनों
बताया जाता है कि गायघाट पंचायत के बड़ाहरपुर निवासी राजेश राम के पुत्र पवन कुमार का ओलहा मेहता टोला पंचायत के रमपुरवा मिसिरिया निवासी एक लड़की से कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर चोरी छुपे मिलते थे। इसी क्रम में वह शुक्रवार की रात भी प्रेमिका से मिलने आया था। तभी परिजनों ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद ग्रामीणों में हंगामा मच गया। परिजनों को इससे ऐतराज था, लेकिन दोनों प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खाने का हवाला देते हुए विवाह करने की बात कहने लगे। उनकी रजामंदी को देख परिजनों को झुकना पड़ा।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…