राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने केंद्र सरकार के पीएफआई पर प्रतिबंध के बाद आरएसएस पर भी पाबंदी लगाने की मांग की है। इसे लेकर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि मैं ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करता हूं।
शुक्रवार को राजधानी पटना में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा कि आप किसी के नीतियों का विरोध कर सकते हैं, कार्यशैली से विरोधाभास हो सकता है, पर हर चीज को देश विरोधी बोलकर बैन लगाना उचित नहीं है। बता दें कि लालू यादव ने कहा है कि पीएफआई पर जांच हो रही है। पीएफआई की तरह जितने भी संगठन हैं, सभी पर प्रतिबंध लगना चाहिए। पीएफआई व आरएसएस दोनों की जांच होनी चाहिए।
चिराग ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां समय-समय पर ऐसे संगठन, जो देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करती हैं। हाल-फिलहाल में पीएफआई और उनसे जुड़े हुए कई संगठनों के ऊपर इस तरह की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि राजद को केंद्र सरकार में भी लंबे समय तक रहने का अवसर मिला, आप उस वक्त आरएसएस पर जांच बैठा सकते थे और संभवत: कई बार जांच बैठाई गई होगी। तथ्य नहीं मिलने की वजह से कार्रवाई नहीं हुई होगी।
जब पूछा गया कि लालू और उनकी पार्टी राजद आरएसएस के खिलाफ हमेशा बयान देते रहते हैं, इस पर चिराग ने कहा कि आरएसएस एक गैर राजनीतिक पार्टी है और वो जो काम कर रही है, उसे करने देना चाहिए। चिराग ने यह भी कहा कि मैंने समय-समय पर आरएसएस के बयानों का खंडन भी किया है लेकिन उनके कार्यों या नीतियों को सीधा देश विरोधी कह देना ये गलत है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…