बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर आई है। राजद में चल रहा अंदरूनी कलह चरम पर आ गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। एक समाचार चैनल के अनुसार लालू प्रसाद यादव को जगदानंद सिंह ने अपना इस्तीफा वाला पत्र सौंप दिया है।
अब चर्चा चल रही है कि बिहार में राजद का अगला अध्यक्ष कौन होगा। इस श्रृंखला में कई नेताओं के नाम हैं जिनमें उदय नारायण चौधरी और श्याम रजक का नाम सामने आया है। लेकिन, अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम सबसे ऊपर है।
दिल्ली में आरजेडी का दो दिवसीय सम्मेलन चल रहा है। आज राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लालू प्रसाद यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। उसके बाद लालू यादव बिहार प्रदेश अध्यक्ष को लेकर नया फैसला कर सकते हैं।
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…