Bihar

सुधाकर सिंह के इस्तीफे से JDU ने झाड़ा पल्ला, उपेंद्र कुशवाहा बोले- ‘सरकार पर नहीं पड़ेगा कोई असर’

बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद राजद के साथ सत्ता संभालने के बाद जदयू के सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. सरकार बने हुए दाे महीने भी नहीं हुए कि आरजेडी के दो मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. पहले कार्तिकेय सिंह और अब सुधाकर सिंह. लगातार अपने बयान के कारण विवादों में रहे कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने रविवार काे इस्तीफा दे दिया है.

बिहार की सियासत में हलचल बढ़ गईः

मंत्री पद से इस्तीफा देने के कारण एक बार फिर से बिहार की सियासत में हलचल बढ़ गई है. इन सबके बीच जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव फैसला करेंगे. सरकार की सेहत पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. वहीं जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधान पार्षद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा इस्तीफा देना और शपथ लेना यह सब तो चलता रहता है इस पर क्या कहना है.

सरकार में विवाद ना बढ़े, इसलिए यह फैसलाः

जगदानंद सिंह के उस बयान का जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकार में विवाद ना बढ़े यह फैसला लिया गया है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा हर कोई चाहेगा कि सरकार में विवाद नहीं हो तो यह ठीक बात है. सरकार की सेहत पर इसका कोई असर पड़ेगा इस पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार की सेहत से क्या लेना देना है जो जगदानंद सिंह ने कहा है सरकार में विवाद ना हो इसलिए इस्तीफा हुआ है तो वह सही बात है उनका कहना सही है.

किसानों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगेः

बता दें कि बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के इस्तीफे की पुष्टि राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने की है. किसान जवान और नौजवान के हित के लिए कृषि मंत्री ने अपना इस्तीफा पत्र बिहार सरकार को दे दिया है. उन्होंने साफ कहा है कि किसानों के हक की लड़ाई वो लड़ते रहेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

7 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

8 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

16 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

16 घंटे ago