Bihar

IMA का अल्टीमेटम: ‘NMCH अधीक्षक का निलंबन वापस हो, नहीं तो करेंगे हड़ताल’

NMCH के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह के निलंबन पर IMA ने हड़ताल की धमकी दे दी है. आईएमए ने शनिवार को आपात बैठक का आयोजन किया. बैठक में डॉक्टरों ने साफ तौर पर कहा कि अगर सरकार निलंबन पर रोक नहीं लगाती है तो सख्त कदम भी उठाया जा सकता है.

बड़ी बात ये है कि पटना में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में अगर डॉक्टर हड़ताल पर जाते हैं तो पटना सहित पूरे बिहार के लिए बड़ी परेशानी का सबब हो सकता है. डॉक्टरों की चेतावनी पर राज्य सरकार परेशानी में फंस गयी है. हालांकि हड़ताल को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं की गयी है.

फैसले पर फिर से विचार करे सरकार: डॉ विनोद कुमार सिंह

अपने निलंबन के फैसले पर NMCH के पूर्व अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि उनपर अनियमितता का आरोप लगाते हुए हटाया जाना अन्याय है. इसपर सरकार को फिर से विचार करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मेरे पर लगे सभी आरोप निराधार हैं. मुझ से बिना स्पष्टीकरण मांगे ही मेरे पर कार्रवाई कर दी गयी है. सरकार की कार्रवाई बिल्कुल अन्यायपूर्ण और असंवैधानिक है. अगर सरकार अपने फैसले पर फिर से विचार नहीं करती है तो मैं कोर्ट का सहारा लूंगा. मेरी पूरी बात को सरकार को सुनना और समझना चाहिए.

‘मेरे काम के बदले सरकार दे रही निलंबन’

डॉ विनोद कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी सरकारी कर्मचारी को निलंबित करने से पहले उससे स्पष्टीकरण मांगा जाता है. मगर मेरे से बात तक नहीं की गयी. कोविड-19 संक्रमण के वक्त मैंने जान हथेली पर लेकर काम किया था. पूरे काल में मैं तीन पार संक्रमित हुआ. फिर भी सरकार मेरे विरुद्ध कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि NMCH में साफ-सफाई की कमियां हैं. वो मेरे कारण नहीं बल्कि संसाधनों की कमी के कारण है. सरकार को संसाधनों को बढ़ाने पर काम करना चाहिए. ऐसे फैसलों से कम संसाधनों में बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का उत्साह कम होगा. इसका सीधा असर मरीजों पर पड़ेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

27 मिनट ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

31 मिनट ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

59 मिनट ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

4 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

6 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

10 घंटे ago