Bihar

बिहार: परीक्षा में हिजाब हटवाने पर छात्राओं ने किया हंगामा, प्रिंसिपल बोलीं- ब्लूटूथ हटाने को कहा तो धर्म से जोड़ा मामला

एक तरफ हिजाब को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस छिड़ी हुई है, वहीं अब बिहार के मुजफ्फरपुर में भी हिजाब को लेकर एक नया बवाल शुरू हो गया है. शहर के प्रतिष्ठित महिला कॉलेज MDDM कॉलेज की मुस्लिम छात्राओं ने हिजाब को लेकर कॉलेज प्रशासन व प्रोफेसर पर बड़ा आरोप लगाया है. छात्राओं का कहना है कि शिक्षक ने उन्हें हिजाब हटाकर आने को कहा और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें देशद्रोही बताते हुए पाकिस्तान चले जाने को कहा गया.

यह घटना मुजफ्फरपुर के MDDM कॉलेज की है, जहां रविवार के दिन इंटर के सेंटअप का एग्जाम चल रहा था, इस दौरान प्रोफेसर रवि भूषण ने कथित रूप से मुस्लिम छात्राओं से परीक्षा के दौरान हिजाब निकालने को कहा. दरअसल प्रोफेसर के मुताबिक, कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए उन्होंने हिजाब हटाकर परीक्षा देने को कहा था, लेकिन मुस्लिम छात्राओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया और हंगामा करने लगी.

प्राचार्या ने कहा- ब्लूटूथ हटाने पर हुआ विवाद

वहीं इस घटना के कुछ देर के बाद ही आनन फानन में छात्राओं के अभिभावक भी कॉलेज में पहुंच गए और इसे लेकर हंगामा करने लगे. छात्राओं के अनुसार उन्हें देशद्रोही भी कहा गया और उन्हें पाकिस्तान जाने के लिए भी कहा गया.

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय मिठनपुरा थाना की पुलिस कॉलेज पहुंची और मामले को शांत कराया. वहीं पूरे मामले को लेकर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. कनु प्रिया ने कहा कि ये सब माहौल खराब करने की एक साजिश है. कॉलेज का इतिहास काफी पुराना है. सभी इंटर की छात्राएं थी. इनलोगों को मोबाइल और ब्लूटूथ हटाने को कहा गया था, लेकिन इन्होंने इसे अलग मुद्दा बना लिया और धर्म से जोड़कर विवाद करने लगी.

छात्राओं का एटेंडेंस भी 75% से कम है’

उन्होंने कहा कि ये बहुत ही शर्मनाक बात है. इन छात्राओं का एटेंडेंस भी 75% से कम है. अब तो शिक्षा मंत्री और यूनिवर्सिटी का निर्देश है कि इतनी कम हाजिरी वाली छात्राओं को फाइनल एग्जाम में बैठने नहीं दिया जाएगा. ये लोग बेवजह का दवाब बना रहे हैं, ताकि कॉलेज प्रशासन इनके सामने झुक जाए. वहीं मामले को लेकर मिठनपुरा थानाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद सिन्हा ने कहा कि हिजाब को लेकर विवाद सामने आया था, लेकिन अब मामला शान्त करा दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

10 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

10 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

11 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

20 घंटे ago