बिहार के वैशाली के हाजीपुर में सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है जबकि 10 लोग घायल हैं। खबर के मुताबिक हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के रामाशीष चौक रेलवे ओवर ब्रिज पर बस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।
बस पर सवार 10 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो में कृष्णा मुंडा, अनिल उराव, दीपक कुमार, रमेश यादव, मनोज यादव, गोपाल यादव, संजय महतो उगरीन महतो शामिल हैं। जबकि अभय यादव और सत्यनारायण यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को गंभीर हालत में इलाज के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बाकी अन्य घायलों का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना देर रात की है।
छठ पर्व मनाने घर जा रहे थे कामगर
मिली जानकारी के अनुसार बीहटा राइस मिल से कामगारों को लेकर बस पश्चिमी चंपारण जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बस हाजीपुर रेलवे ओवरब्रिज पर खड़ी ट्रक में जा टकराई। बस पर करीब 40 लोग सवार थे। सभी लोग बीहटा कृष्णा राइस मिल में काम करने वाले कर्मी बताए गया हैं।
बताया गया है कि छठ पर्व को लेकर बस रिजर्व कर सभी अपने घर पश्चिमी चंपारण जा रहे थे। सभी घायल मजदूरों का इलाज हाजीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है। दो की हालत गंभीर है, जिसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। मौके पर पहुंच हाजीपुर सदर थाना की पुलिस ने घायलों का इलाज कराया।
देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…
बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…
सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…
बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…
समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…