Bihar

बिहार के 65 विधायकों को मिला नया आशियाना, 3050 वर्गफीट में बने तीन मंजिला बंगले में कई अत्याधुनिक सुविधायें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायक आवासन योजना के अंतर्गत विधायकों के लिए निर्मित आवासों का फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन किया। बुधवार को वीरचंद पटेल पथ स्थित विधायक परिसर में विधायकों के लिए 65 नवनिर्मित आवास उपलब्ध कराया गया है। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित भवनों का निरीक्षण भी किया और उसमें उपलब्ध सभी सुविधाओं का अवलोकन किया।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विधायकों के लिए जिन 65 नवनिर्मित बंगलों का उद्घाटन किया, उनमें अत्याधुनिक सुविधाओं को पूरा ध्यान रखा गया है।

3050 वर्गफीट में बना है तीन मंजिला बंगला

प्रत्येक बंगला तीन मंजिला भवन है, जिसका निर्माण 3050 वर्गफीट भूखंड पर किया गया है और कुल निर्मित क्षेत्रफल 3693 वर्गफीट है। प्रत्येक बंगले के निर्माण पर 93 लाख 50 हजार रुपये खर्च हुआ है। इस प्रकार 65 बंगलों के निर्माण, परिसर विकास, एसटीपी, डब्लूटीपी, चहारदीवारी एवं परिसर के अंदर के पथों के निर्माण आदि पर कुल 71.50 करोड़ रुपये का व्यय हुआ है।

बंगले में ये हैं सुविधाएं

प्रत्येक बंगले में दो एयर कंडीशनर, चार डबल बेड, दो सेट सोफा, डायनिंग टेबल एवं कार्यालय उपस्कर उपलब्ध कराया गया है। बंगलों के भू-तल पर ड्राइंग रूम, डाइनिंग रूम, गेस्ट रूम (टायलेट सहित), कार्यालय कक्ष, पीए का कक्ष, पेन्ट्री, कार पार्किग आदि की सुविधा है। पहली मंजिल पर मास्टर बेडरूम (टायलेट सहित), दो अलग बेडरूम (टायलेट सहित), फैमिली लांज, बालकानी, ओपन टैरेस, पूजा रूम और दूसरी मंजिल पर स्टाफ के लिए दो रूम, किचेन, बाथरूम तथा टायलेट है। परिसर के सड़कों के किनारे और कामन स्थलों पर पर्यावरण एवं हरियाली के दृष्टिकोण से चंपा, फाईकस, गुलमोहर, महोगनी आदि के पौधे लगाए गए हैं।

178 बंगलों का निर्माण कार्य प्रगति में

विधायकों के लिए कुल 243 एवं विधान पार्षदों के लिए 75 बंगलों का निर्माण किया जाना है। इसमें विधान पार्षदों के लिए 55 बंगलों का उद्घाटन नवंबर 2019 में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था। जबकि विधान पार्षदों के लिए शेष 20 बंगले और विधायकों के लिए शेष 178 बंगलों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

Avinash Roy

Recent Posts

BREAKING : मुसरीघरारी में NH-28 पर पिस्टल के बल पर फाइनेंस कर्मी से लूट, तीन की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर फतेहपुर जामुन के समीप मंगलवार की देर…

9 घंटे ago

छात्रा ह’त्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर समस्तीपुर पुलिस ने पोस्टर किया जारी, सूचना देने पर ईनाम की घोषणा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार की सुबह…

9 घंटे ago

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

11 घंटे ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

11 घंटे ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

11 घंटे ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

11 घंटे ago