Bihar

गुदड़ी के लाल का कमाल! दिहाड़ी मजदूर का बेटा बना जज, 31वीं बिहार न्यायिक सेवा में लहराया परचम

अगर आपका इरादा पक्का हो और हौसले बुलंद हो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं होता है। गुदड़ी के एक लाल सूरज ने कमाल कर दिया है। दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले और सातवीं पास बाप के बेटे ने जज बनकर मिशाल कायम की हैं। सूरज ने 31वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है।

दलित परिवार से संबंध रखता है सूरज

सूरज जमुई जिले के सिकंदरा के पुरानी बाजार का रहने वाला है। वह एक गरीब परिवार से आता है। सूरज के पिता सातवीं पास है और वह दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सूरज पासी समाज के दलित परिवार में आता है। सूरज का कहना है कि न्यायिक सेवा अपने आप में गर्व करने वाला है। उसकी कोशिश यही रहेगी कि वह लोगों को न्याय दिला सकें। सूरज के पिता कृष्णानंद चौधरी ने कहा कि वह दिहाड़ी मजदूरी करते है। वह अपने बच्चों को पढ़ने-लिखने के लिए कहते रहते थे।

सूरज के जज बनने पर घरवाले हुए खुश

वहीं सूरज ने इंटर तक पढ़ाई सिकंदरा में की थी। इसके बाद सूरज ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से स्नातक और कानून की पढ़ाई की। इसके बाद न्यायिक सेवा की परीक्षा की तैयारी में जुट गया था। वह दिन-रात कड़ी मेहनत करता था। आज सूरज ने अपने पहले ही प्रयास में 31 वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर ली है। सूरज के जज बनने के बाद उसके घरवाले काफी खुश है। साथ ही इलाके के लोग भी बेहद खुश हैं।

घर के पास अंडे बेचता था सूरज

बता दें कि आज एक गरीब दलित परिवार का बेटा न्यायिक सेवा में जज बन गया है। सूरज के 8 भाई और एक बहन है। बचपन से ही सूरज और उसका परिवार गरीबी से जूझ रहा हैं। सूरज ने कहा कि हमारे घर में बहुत ज्यादा गरीबी थी। इसलिए इंटर की पढ़ाई करने के बाद उसने अपने घर के पास ही अंडे और चना बेचना शुरू कर दिया। साथ ही कहा कि वह बहुत खुश है कि बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर ली है। अब उसकी कोशिश यही रहेगी कि लोगों को न्याय दिला सकुं।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

8 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

19 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

19 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

20 घंटे ago