Bihar

बिहार के गोपालगंज में गंडक पर बना रिंग डैम टूटा…मुसीबत में ढाई लाख लोग, राज्य के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में पोस्ट मानसून बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। पूरे सितंबर महीने में बारिश होने के बाद अक्टूबर में अब तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के द्वारा मंगलवार को उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

इधर लगातार हो रही बारिश से गोपालगंज में बाढ़ जैसे हालात हैं। सोमवार को गोपालगंज में दबाव के कारण गंडक नदी का रिंग बांध टूट गया। इससे कई गांव में बाढ़ का पानी फैल गया। ढाई लाख की आबादी प्रभावित हुई है। सड़कों पर करीब 3 से 4 फुट तक पानी तेज धारा से बह रहा है। राहत की बात यह है कि जहां यह बांध टूटा वहां पर गंडक के जलस्तर में कमी आई है।

ढाई लाख की आबादी प्रभावित, धान की फसल बर्बाद

गोपालगंज के सिधवलिया प्रखंड के बंजरिया स्थित सीतलपुर गांव के पास बना रिंग डैम गंडक नदी के दबाव के कारण टूट गए। रिंग बांध के टूटते ही आसपास के इलाके समेत दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है। पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ढाई लाख की आबादी प्रभावित हुई है। किसानों के खेतों में लगाए गए तैयार धान के फसल बाढ़ के पानी में डूब कर बर्बाद हो गए।

रविवार से ही डैम से रिसाव हो रहा था- स्थानीय

वाल्मीकि नगर बराज से डिस्चार्ज हुए 4 लाख 40 हजार क्यूसेक पानी ने दियारा इलाके की मुश्किलें बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों की मानें तो रविवार से ही बांध से रिसाव हो रहा था लेकिन अधिकारियों ने इसे गम्भीरता से नहीं लिया। सोमवार को बांध टूट गया।

20 जिलों में अगले 24 घंटे तक बारिश होने के आसार

इधर मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसमें पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया और किशनगंज शामिल हैं।

अक्टूबर महीने में सामान्य से 70 फीसदी अधिक बारिश

मध्य अक्टूबर के बाद मानसून चली जाती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, अक्टूबर माह में बिहार में सामान्य से 70 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने लगातार हो रही बारिश और वज्रपात के दौरान लोगों को सावधान रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने जारी की रिपोर्ट में बताया है कि मध्यम और हल्की बारिश के दौरान वज्रपात की संभावना ज्यादा होती है।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago