बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से आ रही है, जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने वाली स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने पूर्णिया के एसपी दयाशंकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार की सुबह से छापेमारी शुरू की है. पटना और पूर्णिया में कुल 8 ठिकानों पर ये छापेमारी चल रही है. आय से तकरीबन 77 लाख रुपए से अधिक का मामला प्रथम दृष्टया सामने आने के बाद आईपीएस अधिकारी दयाशंकर के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.
इस छापेमारी में स्पेशल विजिलेंस यूनिट के अलावा आर्थिक अपराध इकाई की टीम भी लगी हुई है. स्पेशल यूनिट के एसपी पूर्णिया में और आर्थिक अपराध इकाई के एसपी सुशील कुमार पटना में दयाशंकर के ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं. यह पहला मौका है जब किसी जिले में तैनात एसपी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई चल रही है. छापेमारी में कुल 70 अधिकारी और पुलिसकर्मी लगे हुए हैं. बीएमपी के दो प्लाटून के अलावा अन्य फोर्स को भी छापेमारी में लगाया गया है.
पूर्णिया में एसपी दयाशंकर के आवास, पुलिस लाइन सहित सदर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह के आवास समेत कई ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस और ईओयू की टीम छापेमारी कर रही है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट के एडीजी नैयर हसनैन खां के निर्देश पर चल रही इस छापेमारी में अब तक काफी बेनामी संपत्ति भी उजागर हुई है.
यूनिट के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि दयाशंकर ने अपना काफी पैसा रियल स्टेट के बिजनेस में लगाया है. पटना में कुछ बिल्डर के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है. स्पेशल विजिलेंस यूनिट की इस कार्रवाई से बिहार के पुलिस महकमे में खलबली मच गई है.
दयाशंकर 2016 बैच के आईपीएस अफसर हैं. बिहार के कई जिलों में वो एसपी के पद पर तैनात रहे हैं. वो जहां भी पदस्थापित रहे हैं वहां उनका कार्यकाल विवादों से भरा रहा है और लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलती रही हैं. स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने उनके खिलाफ अपने ही थाने में केस दर्ज किया है और उसके बाद न्यायालय से सर्च वारंट मिला और आज कार्रवाई चल रही है.
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…