Bihar

बिहार: अचानक चिल्लाते हुए पुलिस स्टेशन पहुंचा युवक और बोला- मैंने अपने दोस्त की हत्या की है, मुझे अरेस्ट कीजिये

बिहार के मुजफ्फरपुर नगर थाना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक एक युवक थाना पहुंचा और पुलिस के सामने जाकर कहा कि “मैंने अपने दोस्त का खून कर दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए”. इतना सुनते ही नगर थाना पुलिस के होश उड़ गए और पुलिस ने आनन फानन में उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी.

नगर थाना पुलिस द्वारा पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने रामबाग के रहने वाले अपने ही दोस्त रौशन की चाकू घोंप कर हत्या कर दी है. टाउन थाने की पुलिस ने आनन-फानन में मिठनपुरा थाने को सूचित किया. मिठनपुरा थानेदार श्रीकांत प्रसाद युवक को अपने कब्जे में लेकर डेड बॉडी की तलाश में निकल पड़े.

इस दौरान युवक पुलिस को बदल-बदलकर जगह बताता रहा. कभी वह रामबाग बताता तो कभी मालीघाट. इस तरह करीब 2 घंटे तक पुलिस उसे लेकर घूमती रही, लेकिन डेड बॉडी कहीं नहीं मिली. जांच पड़ताल करने पर पता चला कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है, और घर से भागा हुआ है. उसकी पहचान नगर थाना इलाके के बनारस बैंक चौक इमामगंज निवासी मोहम्मद इसराइल का पुत्र शमशाद उर्फ छोटू के रूप में हुई.

परिवार वालों की मानें तो अधिक नशा करने की वजह से शमशाद का दिमागी हालत सही नहीं है. वहीं, युवक ने बताया कि 1200 रूपये बाकी था जिसको लेकर उसके दोस्त से मारपीट हुई थी. इस दौरान उसने चाकू से उसपर हमला कर दिया और फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी. उसके खिलाफ नगर थाना में पहले से भी एक मामला दर्ज है.

वहीं, इसको लेकर मिठनपुरा थानाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद ने बताया कि अबतक कहीं कुछ नहीं मिला है, न कोई घायल मिला है और न ही इसके अनुसार कोई मृतक. हालांकि उसके खिलाफ एक अन्य मामला थाने में दर्ज है तो उसे फिलहाल हिरासत में ही रखा जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

8 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

10 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

12 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

12 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

15 घंटे ago