Bihar

बिहार में एक और घूसखोर सीओ को निगरानी ने दबोचा, दाखिल खारिज के लिए 1 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बिहार में दाखिल खारिज को लेकर चल रहा वसूली का खेल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा खबर जहानाबाद जिले से सामने आई है, जिसमें निगरानी की टीम ने आज सुबह सवेरे का को अंचल अधिकारी को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. काको के सीओ दिनेश प्रसाद को निगरानी की टीम ने आज जहानाबाद स्थित गांधी नगर मोहल्ले में सुबह सवेरे एक लाख रुपए घूस की रकम लेते हुए गिरफ्तार किया है.

दिनेश प्रसाद जहानाबाद जिले के काको अंचल अधिकारी हैं, जिन्हें पटना निगरानी विभाग की टीम ने जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर मोहल्ले में सुबह सुबह एक लाख रूपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

बता दें कि काको सीओ दिनेश प्रसाद जमीन की दाखिल खारिज के नाम पर एक लाख घूस की रकम ले रहे थे. इस मामले में शिकायतकर्ता ओएना गांव के रहने वाले राहुल कुमार ने बताया कि मेरा एक बीघा जमीन का दाखिल खारिज करने के एवज में वह हमसे एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे, जिसको लेकर पिछले वह कई महीनों से हमें दौड़ा रहे थे, इन बातों से परेशान होकर हमने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी और तब यह जाकर बड़ी कार्रवाई हुई है.

Avinash Roy

Recent Posts

गंगा-बाया के उफान से विद्यापतिनगर के पंद्रह हजार आबादी पर गहराया संकट, मुख्यालय से सड़क संपर्क टूटा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला ] : गंगा व बाया नदियों के जल स्तर में लगातार…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाएं हुए सम्मानित

समस्तीपुर : शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं बिहार…

5 घंटे ago

बिहार के आरा में महानंदा एक्सप्रेस की इंजन समेत 3 कोच पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड बाधित

आरा में रविवार सुबह करीब 4 बजे 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस डिरेल हो गई।…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

15 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

15 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

15 घंटे ago