Bihar

छठ पूजा के बाद वापस जाने की परेशानी होगी खत्म, चलेंगी 13 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेंन, अभी देखें टाइम टेबल… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

छठ पूजा संपन्न होने के बाद वापसी को लेकर यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी. यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खाले जायेंगे. इसका इंतजाम 31 अक्तूबर सोमवार से ही होगा. पटना जंक्शन सहित दानापुर, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र जंक्शन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था रहेगी. रेलवे के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि 31 अक्तूबर से पहले से जितने अनारक्षित व आरक्षित टिकट काउंटर हैं.

सभी काउंटरों पर कर्मियों की तैनाती रहेगी. इसके अलावा अतिरिक्त काउंटर खोल कर सुविधा मुहैया करायी जायेगी. पटना जंक्शन पर 13 अनारक्षित काउंटर है. इसके अलावा आरक्षित काउंटर है. यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ व जीआरपी की सघन जांच होगी. साथ ही, यात्रियों की संख्या को देखते हुए 13 अतिरिक्त ट्रेनों को भी चलाया जा रहा है. भारतीय रेल के द्वारा इसके टाइम टेबल भी जारी कर दिए गए हैं.

01 नवंबर को खुलनेवाली ट्रेनें

09324 पाटलिपुत्र-इंदौर स्पेशल पाटलिपुत्र से 17:00 बजे खुलेगी.

02249 पटना-नयी दिल्ली फेस्टिवल राजधानी स्पेशल पटना से 09:00 बजे खुलेगी.

04065 पटना-दिल्ली स्पेशल पटना से 16:50 बजे प्रस्थान करेगी.

09418 पटना-अहमदाबाद स्पेशल पटना से 23:45 बजे खुलेगी.

01664 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल दानापुर से 12:45 बजे प्रस्थान करेगी.

09818 दानापुर-कोटा स्पेशल दानापुर से 21:30 बजे प्रस्थान करेगी.

03259 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल दानापुर से 22:45 बजे खुलेगी.

01412 दानापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अनारक्षित सुपर फास्ट स्पेशल दानापुर से 19:55 बजे खुलेगी.

02 नवंबर को दानापुर से खुलने वाली ट्रेनें :

01664 दानापुर-रानी कमलापति स्पेशल दानापुर से 12:45 बजे प्रस्थान करेगी.

02351 दानापुरआनंद विहार स्पेशल दानापुर से 22:45 बजे खुलेगी.

01418 दानापुर-पुणे स्पेशल दानापुर से 11:00 बजे खुलेगी.

03 नवंबर को पटना, दानापुर से खुलने वाली ट्रेनें :

02249 पटना-नयी दिल्ली फेस्टिवल राजधानी स्पेशल पटना से 09:00 बजे खुलेगी.

03281 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल पटना से 16:00 बजे प्रस्थान करेगी.

03230 पटना-पुरी स्पेशल पटना से 08:45 बजे खुलेगी.

03257 पटना-आनंद विहार स्पेशल पटना से 22:20 बजे खुलेगी.

01416 दानापुर-पुणे अनारक्षित सुपर फास्ट स्पेशल दानापुर से 11:00 बजे खुलेगी.

01412 दानापुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस अनारक्षित सुपर फास्ट स्पेशल दानापुर से 19:55 बजे खुलेगी.

04 नवंबर को दानापुर से खुलने वाली ट्रेनें :

03259 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनस पर फास्ट स्पेशल दानापुर से 22:45 बजे खुलेगी.

05 नवंबर को पटना, पाटलिपुत्र स्टेशन से खुलने वाली ट्रेनें :

09462 पटना-नाडियाड स्पेशल पटना से 06:00 बजे खुलेगी.

09322 पाटलिपुत्र-इंदौर स्पेशल पाटलिपुत्र से 18:30 बजे खुलेगी.

06 नवंबर को पटना, दानापुर से खुलने वाली ट्रेनें :

09818 दानापुर-कोटा स्पेशल दानापुर से 21:30 बजे प्रस्थान करेगी.

03257 पटना-आनंद विहार स्पेशल पटना से 22:20 बजे खुलेगी.

07 नवंबर को दानापुर से खुलने वाली ट्रेनें :

06550 दानापुर-यशवंतपुर स्पेशल दानापुर से 17:10 बजे प्रस्थान करेगी.

10 नवंबर को पटना से खुलने वाली ट्रेनें :

03281 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल पटना से 16:00 बजे प्रस्थान करेगी.

03230 पटना-पुरी स्पेशल पटना से 08:45 बजे खुलेगी.

03257 पटना-आनंद विहार स्पेशल पटना से 22:20 बजे खुलेगी.

13 नवंबर को पटना से खुलने वाली ट्रेनें :

03257 पटना-आनंद विहार स्पेशल पटना से 22:20 बजे खुलेगी.

07 व 13 नवंबर तक पटना से आनंद विहार व थावे के लिए प्रतिदिन पूजा स्पेशल ट्रेनें

03255 पटना-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल सात नवंबर तक प्रतिदिन पटना से 10:00 बजे प्रस्थान करेगी.

03215 पटना-थावे स्पेशल 13 नवंबर तक प्रतिदिन पटना से 12:10 बजे खुलेगी.

03216 थावे-पटना स्पेशल 13 नवंबर तक प्रतिदिन थावे जं. से 18:25 बजे खुलेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

BRB कॉलेज में AISA के 29 सदस्यीय कॉलेज इकाई कमेटी के अध्यक्ष बने अनमोल, मो. महफूज बने सचिव

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज में बुधवार को आइसा कॉलेज इकाई का नौवां सम्मेलन आयोजित किया…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में बुलेट लेकर निकला युवक रातभर नहीं लौटा, हत्या की आशंका में सड़क पर उतरे लोग

समस्तीपुर : घर से यह कहकर निकला था कि कुछ ही देर में लौट आएगा,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने पोस्टर, कविता व अभिनय से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस…

10 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के होटलों में कहीं मिल रहे एक्सपायरी खाद्य पदार्थ तो कहीं फ्रीज में एक ही जगह शाकाहारी-मांसाहारी खाने का सामान

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहर में खाद्य सुरक्षा…

12 घंटे ago

ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लापरवाही बरतने वाले समस्तीपुर के 129 शिक्षकों से DEO ने किया स्पष्टीकरण तलब, मचा हड़कंप

समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में गंभीर लापरवाही बरतने वाले जिले…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में थाना का छप्पर तोड़कर विधि-विरुद्ध किशोर फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के घटहो थाना परिसर से मंगलवार को एक विधि-विरुद्ध किशोर के…

12 घंटे ago