Bihar

बिहार के कमल ने किया कमाल! जिस यूनिवर्सिटी में था चपरासी उसी में बना प्रोफेसर, लेकिन जॉइनिंग से रोका गया

बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, यहां के युवा हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों को कामयाबी मिलने के बाद भी मंज़िल तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ताज़ा मामला बिहार के भागलपुर जिले तिलक मांक्षी विश्वविद्यालय का है। जहां आंबेडकर विचार विभाग में दरबान की नौकरी कर रहे फोर्थ ग्रेड कर्मचारी सहायक प्राध्यापक बने, लेकिन नौकरी ज्वॉइन नहीं कर पा रहे हैं। बिहार राज्य विश्व विद्यालय सेवा आयोग के की तरफ से कमल किशोर मंडल की नियुक्ति हुई। काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद ज्वॉइन करने से रोक दिया गया। जिससे कमल किशोर मंडल काफी मायूस हैं, हालांकि जांच रिपोर्ट के बाद उनकी ज्वॉइनिंग हो सकती है।

कमल किशोर मंडल की ज्वॉइनिंग पर रोक

कमल किशोर मंडल की ज्वॉइनिंग रोकने के पीछे दलील दी गई है कि वह इसी विश्विद्यालय में नौकरी कर रहे थे, तो उन्होंने रेगुलर पढ़ाई कैसे करी ली ? दरअसल सहायक प्राध्यापक नियुक्त होकर कमल किशोर मंडल की काउंसिलिंग जुलाई में हो गई थी। उन्हें दुर्गा पूजा से पहले ही विश्विद्यालय में ज्वॉइन करना था। उनके साथ वाले तीन अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग भी हो चुकी है, सिर्फ़ कमल किशोर मंडल को ही रोक दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ज्वॉनिंग पर रोकते हुए सवाल किया कि विभाग में काम करते हुए उन्होंने पीजी और पीएचडी कैसे कर ली, विश्विद्यालय ने इस बात की इजाज़त दी थी?

2003 में भागलपुर आए थे कमल किशोर

विश्विद्यालय के कुलपति ने इस पूरे मामले में जांच कमेटी का गठन किया है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं मीडिया से मुखातिब होते हुए कमल किशोर ने कहा कि डीजे कॉलेज मुंगेर से साल 2003 में वह भागलपुर आये थे। टीएमबीयू के आंबेडकर विचार विभाग में पोस्टिंग जहां वह नाइट गार्ड के तौर पर काम करते थे। तत्कालीन कुलसचिव से उन्होंने पढ़ाई करने के लिए इजाज़त ली थी। भागलपुर विश्वविद्यालय में नौकरी करते हुए वहीं से राजनीति विज्ञान से पीजी की, फिर पीएचडी की डिग्री हासिल।

विभागाध्यक्ष से कमल ने ली थी सलाह

डॉ. विलक्षण रविदास ने (विभागा अध्यक्ष, आंबेडकर विचार विभाग) की मानें तो कमल किशोर मंडल उनसे सलाह मशवरा करते थे। उन्होंने कमल किशोर मंडल से कहा था कि विभाग की तरफ से विश्वविद्यालय जायें और इजाज़त ले लें। फिर कमल किशोर ने विश्वविद्यालय से इजाज़त भी ली थी। कुछ लोगों की गंदी सियासत की वजह से कमल किशोर जैसे लोगों को मौका नहीं मिल पाता है, वह लोग कमल किशोर जैसे लोगों को आगे आने का मौका नहीं देना चाहते हैं। वहीं डॉ. विलक्षण दास ने कहा कि उन्होंने कमल किशोर मंडल को रात में ड्यूटी कर दिन में क्लास करने की इजाज़त दी थी।

जांच रिपोर्ट के बाद साफ होगा ज्वॉइनिंग का मामला

2018 में कमल किशोर मंडल ने नेट क्वालीफाई किया। इसके बाद विश्वविद्याल सेवा आयोग के जरिए सहायक प्राध्यापक नियुक्त हुए। यह पूरा मामला कुलपति के संज्ञान में आया तो उन्होंने चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है। हर कोर्स की पढ़ाई के लिये विश्वविद्यालय प्रशान को सूचना और एनओसी आदि कमल किशोर मंडल ने ली थी या नहीं इन सब पहलुओं पर जांच रिपोर्ट के बाद ही ज्वॉनिंग मामले का कोई रास्ता निकल पाएगा। अनापत्ति प्रमाणपत्र लिया है। वहीं जवाहरलाल (टीएमबीयू के कुलपति) ने कहा कि अगर कमल किशोर को विश्वविद्यालय ने पढ़ने की इजाज़त दी थी तो उन्हें योगदान का मौका ज़रूर मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

7 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

18 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

18 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

19 घंटे ago