Bihar

बिहार में फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रोड्यूसर और एक्टर्स पर केस, कल होगी सुनवाई

रामायण पर आधारित फिल्म आदिपुरुष पर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकारों और निर्माता कम्पनियों टी-सीरीज और रेट्रोफाइल्स के विरुद्ध मुजफ्फरपुर जिला उपभोक्ता आयोग में मुकदमा दर्ज किया गया है.

बताया जा रहा है कि यह मुकदमा मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी जगदीश सिंह के द्वारा दर्ज कराया गया है, जिसमें फिल्म के निर्देशक ओम राउत, निर्माता कृष्ण कुमार, प्रसाद सुतर, राजेश नायर, अभिनेता सैफ अली खान, प्रभास, देवदत्त गजानन नागे एवं अभिनेत्री कृति सेनन को नामजद किया गया है. इसके साथ ही टी-सीरीज कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक एवं रेट्रोफाइल्स कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक को भी विरोधी पक्षकार बनाया गया है.

मामले की पैरवी मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा ने बताया कि हाल ही में फिल्म आदिपुरुष का टीजर जारी किया गया है, जिसमें वाल्मीकि रामायण के मूल का गलत चित्रण किया गया है. इसके अतिरिक्त भगवान राम, हनुमान एवं माता सीता को गलत तरीके से चित्रित किया गया है. साथ ही वाल्मीकि रामायण को धूमिल करने हेतु विरोधी पक्षकारों द्वारा भ्रामक विज्ञापन एवं गलत चित्रण का प्रसारण किया जा रहा है जो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के विरुद्ध है.

उन्होंने आगे बताया कि आनेवाली पीढ़ियों के मस्तिष्क में वाल्मीकि रामायण जैसे महाकाव्य का भ्रामक चित्र उत्पन्न करने सम्बन्धी कार्य विरोधी पक्षकारों द्वारा किया जा रहा है, जो विधि-विरुद्ध है. इस मामले की सुनवाई 13 अक्टूबर को होगी. बता दें कि इस मामले के परिवादी ने कहा कि ऐसे कृत्य के लिए दंड मिलने के साथ ही जुर्माना भी लगाना चाहिए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

2 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

3 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

8 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

9 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

10 घंटे ago