Samastipur

ताजपुर में बिजली संकट से क्षुब्ध होकर इनौस एवं माले के कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर में बिजली संकट से क्षुब्ध इनौस एवं माले के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जुलूस निकाल रोश जताया। अस्पताल चौक से निकला जुलूस बाजार क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद पुन: अस्पताल चौक पहुंच सभा में बदल गया।

सभा में इनौस के जिला सचिव आसिफ होदा, किसान नेता ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने कहा कि ताजपुर में पिछले चार दिनों से कर्बला पोखर, थाना चौक समेत नगर परिषद एवं प्रखंड के कई अन्य ट्रांसफार्मर या तो जले हुए हैं या तार एवं केबल आदि खराब रहने से बिजली आपूर्ति बाधित है। इसे दुरूस्त करने के बजाय बिजली विभाग के अधिकारी स्टोर में सामान उपलब्ध नहीं रहने का बहाना बना सोये हुए हैं।

उन्होंने कहा कि बिजली संकट से पहले ही कई उद्योग- धंधे- संस्थान बंद हो चुके हैं। अगर यही हाल बरकरार रहा तो बचे-खुचे व्यवसाय, धंधे, संस्थान भी समाप्त हो जाएंगे। वक्ताओं ने बेहतर एवं विकसित ताजपुर बनाने के लिए कम से कम निर्बाध 22 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए ताजपुर वासियों से संघर्ष करने का आह्वान किया।

सभा की अध्यक्षता इनौस के प्रखंड उपाध्यक्ष मो. एजाज ने की। मौके पर मनोज साह, मो. शकील, मुकेश कुमार गुप्ता, मो. शादान, मो. नेहाल, मो. चांद, मो. नौशाद, मो. सदीक, रॉकी खान, वाहीद होदा, राजू राय, ललन दास, मो. चांदबाबू आदि ने सभा को संबोधित किया। अंत में सभास्थल पर बिजली विभाग के अधिकारियों का पूतला दहन किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

7 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

18 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

18 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

19 घंटे ago