समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में ऑनर किलिंग: बेटी का अफेयर था, चलती कार में गला घोंटा कर घर से 80KM शव फेंक कर भागे

वैशाली जिले में पिछले तीन दिन पूर्व लड़की की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है। उसकी हत्या अफेयर के चलते परिवार ने ही की थी। लड़की अपने प्रेमी के साथ 2 बार घर से भाग गई थी। इसलिए परिवार ने चलती कार में लड़की का गला घोंट दिया। शव को 80 किलोमीटर दूर वैशाली जिले में लाकर फेंक दिया, ताकि पहचान न हो सके, लेकिन एक गलती से आरोपी पकड़े गए।

पुलिस की जांच पर नजर रखने पहुंचे पिता और उसके साथी मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान चेकिंग में पुलिस ने दोनों को रोक लिया। पिता बाइक छोड़कर भाग गया, जबकि उसका साथी पैक्स अध्यक्ष पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में हत्या का पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने इस मामले में लड़की के भाई और मां को भी गिरफ्तार किया है।

IMG 20220723 WA0098

भगवानपुर थाना अध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि लड़की सोनी कुमारी छपरा जिले के भेलदी थाने के मदारपुर गांव की रहने वाली थी। उसका गांव के ही एक लड़के से अफेयर था। इसकी वजह से वह घर से दो बार भाग गई थी। बदनामी की वजह से परिवार नाराज था। पिता मनोज सिंह, अपने बेटे-पत्नी और पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

IMG 20221021 WA0082

रास्ते में गला घोंटा, चौर में फेंका शव

21 अक्टूबर की रात को लड़की को उसके परिजन अपने रिश्तेदार के यहां लेकर निकले। छपरा से भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के पास सभी ने मिलकर लड़की की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बानथू गांव के चौर में फेंक कर फरार हो गए।

हत्यारा पिता अभी भी फरार

इस मामले में पुलिस ने अब तक मदारपुर के पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार, लड़की की मां रंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना को अंजान देने वाली गाड़ी के मालिक गोलू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि लड़की का पिता मनोज सिंह फरार है।

IMG 20221021 WA0064 01

कार और बाइक जब्त

सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि इस मामले में पुलिस उस कार को भी बरामद कर लिया है, जिससे घटना को अंजाम दिया गया था। साथ ही एक बाइक को भी जब्त किया गया है। पूछताछ में पैक्स अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि हत्या के बाद वे लड़की के पिता मनोज सिंह के साथ पुलिस की गतिविधि पर नजर रखने के लिए आए थे। इसी दौरान चेकिंग देखकर मनोज सिंह भाग गया। वह पकड़ा गया। राजीव कुमार ने बताया कि कार में लड़की को लेकर लाया गया था। कार में गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद फेंक दिया गया था।

IMG 20221017 WA0000 01JPCS3 011 840x760 1Banner 03 01IMG 20220915 WA0001IMG 20211012 WA0017IMG 20220331 WA0074