बिहार में आज से नयी न्यूनतम मजदूरी दर लागू हो गया है. नयी संशोधित दर में सात से 11 रुपये तक की वृद्धि की गयी है. परिवर्तनशील महंगाई भत्ता के तहत मजदूरों को इस वृद्धि का लाभ दिया गया है. इस वृद्धि के तहत अब अकुशल कोटि के मजदूरों को कम से कम 373 रुपये रोजाना मिलेंगे. श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम की सहमति के बाद विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गयी है. सरकार के इस आदेश का लाभ राज्य के तीन करोड़ कामगारों को होगा.
बढ़ी हुई मजदूरी दर एक अक्तूबर से लागू होगी. इसके तहत अकुशल श्रेणी के मजदूरों को 366 रुपये रोजाना में सात रुपये वृद्धि की गयी है. वहीं, इस कोटि के कामगारों को 373 रुपये रोजाना मिलेंगे. अर्ध कुशल कोटि में काम करने वाले कामगारों को 380 रुपये रोजाना में आठ रुपये की वृद्धि की गयी. इस तरह अर्ध कुशल कामगारों को अब 388 रुपये रोजाना तो कुशल श्रमिकों को 463 रुपये रोजाना में नौ रुपये वृद्धि करते हुए 472 रुपये मिलेंगे.
वहीं अति कुशल श्रमिकों को 566 रुपये रोजाना में 11 रुपये वृद्धि करते हुए 577 रुपये दिये जायेंगे जबकि लिपिकिय या पर्यवेक्षकीय काम करने वाले कामगारों को 10478 रुपये महीना के बदले 210 रुपये वृद्धि करते हुए 10 हजार 688 रुपये महीना दिये जायेंगे. गौरतलब है कि सितंबर में ही श्रमिकों को दी जाने वाली न्यूनतम मजदूरी दर में वृद्धि की गयी थी. न्यूनतम मजदूरी दर में पुनरीक्षण के कारण पांच साल के अंतराल में 48 रुपये से लेकर 74 रुपये तक की वृद्धि हो गयी थी. यह वृद्धि व अप्रैल व अक्तूबर में होने वाली सामान्य वृद्धि से अलग थी.
राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…
समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…