बिहार में एक बुजुर्ग ने सांप को अजीबोगरीब अंदाज से सबक सिखाया. सांप ने जब बुजुर्ग को डंसा तो बुजुर्ग ने न केवल उसे पकड़ लिया, बल्कि खूंटे से बांधकर बंधक भी बना लिया. सांप को बंधक बनाने का ये मामला मधेपुरा जिला से जुड़ा हुआ है. दरअसल सदर अनुमंडल के कुमारखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत बैसाढ वार्ड नंबर 7 में एक बुजुर्ग को सांप ने काट लिया. सांप के डंसते ही बुजुर्ग ने हौसला नहीं खोया और हिम्मत दिखाते हुए काटने वाले सांप को पकड़ लिया.
सांप को पकड़कर वो अपने दरवाजे पर लाया और खूंटे से बांध दिया लेकिन दुर्भाग्य से बुजुर्ग की जान नहीं बचाई जा सकी. सांप के काटने से 66 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. 66 वर्षीय बुजुर्ग रामेश्वर मंडल अपने घर के बगल में स्थित बांसबाड़ी में रखे करची का बोझ लाने गए थे. मौत से पहले उन्होंने परिजनों को बताया कि उनको सांप ने डंसा है.
जब वो करची का बोझ उठा ही रहे थे कि इसी दौरान करची के ढ़ेर से 3 विषधर सांप निकले. इसी में से एक सांप ने उनको डंस लिया लेकिन बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाते हुए उस विषधर सांप को किसी तरह पकड़ लिया जबकि दो सांप भाग गये. बुजुर्ग ने सांप काटने के बाबजूद उसको पकड़ लिया और दरवाजे पर लाये और उसे खूंटे से बांध दिया. जब उनकी बात परिजन सुने तो उन्हें आनन-फानन में मुरलीगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया.
इस दौरान स्थिति गंभीर होता देखकर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया लेकिन मधेपुरा जाने के दौरान रास्ते में ही बुजुर्ग रामेश्वर की मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मचा है जबकि गांव के लोग सांप को बंधक बनाते हुए सबक सिखाने की भी खूब चर्चा कर रहे हैं.
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…