Bihar

बिहार: बहन ने किया प्रेम विवाह तो भाई ने जीजा के माँ को दी सजा, सिर पर मारी गोली

राजधानी पटना में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसमें बेटे के गुनाह की सजा मां को दी गई। वैसे तो न प्रेम करना गुनाह है और न प्रेम कर शादी करने में। लेकिन पटना से सटे नौबतपुर में प्रेम विवाह करने पर लड़की के भाई और मामा ने प्रेमी की मां को गोली मार दी है। दोनों ने घर से भागकर शादी की थी।

प्रेमी की मां को मारी गोली

ये मामला नौबतपुर थाना क्षेत्र के छोटी टंगरैला गांव का है जहां शनिवार की दोपहर बहन के लव मैरिज से दुखी भाई और मामा ने प्रेमी की मां को गोली मार दी। घायल महिला को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष रफीकुर रहमान ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घर से भागकर दोनों ने की थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार, छोटी टंगरैला गांव के रहने वाले राजू वर्मा के पुत्र राहुल कुमार और बैरिया गोपालपुर की रहने वाली एक लड़की के बीच लंबे समय से प्रेमप्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। लड़की के ननिहाल और प्रेमी राहुल के गांव छोटी टंगरैला में है। लड़की अक्सर ननिहाल आती-जाती थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। मगर घर वाले शादी को तैयार नहीं थे। लड़की और लड़का एक दूसरे को पसंद करते हैं। इसकी जानकारी दोनों के परिवार को थी। इस बीच लड़की के परिवार वालों ने लड़के को कई बार धमकी भी दी। लेकिन दोनों ने बिना किसी को बताए कोर्ट में शादी कर ली।

लकड़ी वापस करने की मांग पर मारी गोली

शादी के बाद विवाद चल रहा था। इसी बीच लड़की के भाई और मामा ने लड़की की सास को गोली मार दी। अनहोनी होने की आशंका जताते हुए 2019 में युवती ने नौबतपुर थाने में सनहा भी दर्ज कराया था। शनिवार को युवती के भाई दीपू कुमार और उसके मामा गुड्डू राय प्रेमी राहुल के घर आ धमके और लड़की को वापस करने की बात कहते हुए चंद्रावती देवी और उनके पति राजू वर्मा के साथ गालीगलौज करने लगे। इसी दौरान युवती के भाई दीपू ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। राहुल की मां चंद्रावती देवी सिर में गोली लगते ही बेहोश होकर गिर पड़ी। थानाध्यक्ष रफीकुर रहमान ने बताया कि युवती के मामा गुड्डू राय को गिरफ्तार किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पुजारी को फोन कर बुलाया फिर मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही हुई मौ’त; NH-28 जामकर प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से लाखों के जेवरात की चोरी, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में अवैध बालू मंडी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 23 ट्रक जब्त कर 6 लाख जुर्माना वसूला गया

समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

15 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

16 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

1 दिन ago