बिहार में एक बार फिर से अपनों ने ही अपनों की जान ली है. बिहार के नवादा में बहन की लव मैरिज से एक भाई इस कदर नाराज हुआ कि उसने उसे मौत के घाट ही उतार दिया. नवादा जिले के अकबरपुर थाने के एक भाई ने अपनी बहन की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी. घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के नेमदारगंज गांव की है और मृतक की पहचान चांदनी कुमारी के रूप में हुई है.
परिजनों की मानें तो चांदनी ने 5 साल पहले गांव के ही कुंदन कुमार चौधरी से लव मैरिज की था. शादी करने के बाद दोनों चेन्नई रहने लगे थे. इस दौरान चांदनी के घरवाले उसके इस कदम से काफी नाराज थे. चांदनी ने बीच में एक दो बार घर आने का प्रयास भी किया, मगर परिजन उसे वहीं से भगा देते थे. इसी 28 सितंबर को वह अपने पति के साथ घर आई हुई थी.
बताया गया कि जब कल यानी शुक्रवार देर रात वह अपने सास के साथ दवा खरीदने बाजार गई हुई थी, इतने में ही उसके भाई कुंदन ने उसे देख लिया और देखने के बाद मौके पर ही ताबड़तोड़ गोली मार हत्या कर दी. गोलीबारी की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. घटना के बाद लड़की का मृतक भाई और उसके घर वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं.
इस घटना की जानकारी मिलते ही अकबरपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसके पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेड दिया. फिलहाल इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि वह मामले की तफ्तीश में जुट गई है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश जारी है.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…
समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…
समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…
समस्तीपुर : बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज…