समस्तीपुर :- आस वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा मोरसंड पंचायत स्थित निःशुल्क शिक्षा केंद्र में दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर बिस्किट, चाकलेट समेत अन्य सामानों का वितरण किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता चंदन कुमार व नेतृत्व रंजू कुमारी ने किया। दुर्गा पूजा के अवसर पर जीव विज्ञान के शिक्षक धीरज कुमार के द्वारा इस सेंटर को गोद भी लिया गया। अब से इस निःशुल्क शिक्षा केंद्र की सारी जिम्मेदारी व खर्च का वहन हर महीने धीरज कुमार के द्वारा किया जाएगा।
केंद्र पर बच्चों के बीच केक काटकर गोद लेने का घोषणा किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक धीरज कुमार ने कहा की मैं अपनी कमाई का एक हिस्सा बच्चों की पढ़ाई के पीछे खर्च करूंगा। आस वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक सचिव मनीष कुमार ने कहा की हम सभी का कर्तव्य है की समाज के हर एक वर्ग के बच्चे को पढ़ने में मदद करें। मौके पर टीम आस वेलफेयर के संस्थापक मनीष कुमार, अध्यक्ष चंदन कुमार, अभिषेक, ब्लॉक कॉर्डिनेटर मंजू कुमारी, शिक्षिका अंजली कुमारी, ट्विंकल मिश्रा, अमर अजय समेत अन्य उपस्थित थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…
समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…
समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…