Bihar

बिहार में आज से शुरू होगा बालू का खनन; लोगों को राहत, पुराने ठेकेदारों को ही 3 माह का एक्सटेंशन, महंगा नहीं होगा बालू

बिहार में तीन महीने से बंद बालू खनन आज से दोबारा शुरू हो जाएगा। पुराने बंदोबस्तधारी ही अगले तीन माह तक बालूघाटों से बालू का उत्खनन करेंगे। उन्हें सरकार ने विस्तार दे दिया है। बिहार स्टेट माइनिंग कॉरपोरेशन ने पुराने बंदोबस्तधारियों के खनन की अवधि 25 दिसंबर तक बढ़ा दी है। यह प्रावधान शनिवार 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगा। हालांकि इसके पहले उन्हें निर्धारित अवधि के लिए रॉयल्टी की राशि फिर से जमा करनी होगी। खनन शुरू होने से बालू की कीमतों में गिरावट की संभावना है। निर्माण कार्य करा रहे लोगों को राहत मिल सकती है।

बिहार में इस समय बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत जिलावार जिलाधिकारी के नेतृत्व में बालूघाटों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है। अलग-अलग जिलों में अलग-अलग बालू घाट नीलाम होंगे। इस प्रक्रिया में दो-तीन महीने का समय लग सकता है। लिहाजा खान एवं भूतत्व विभाग ने पुराने बंदोबस्तधारियों को ही खनन की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। इससे सूबे में बालू की किल्लत नहीं होगी। एनजीटी के प्रावधान के तहत प्रदेश में जुलाई से सितंबर तक बालू खनन नहीं होता है।

अब नए प्रावधान के साथ बालू घाटों की नीलामी

नई नीति के अनुसार अक्टूबर से नए बालू घाटों की अगले 5 सालों के लिए जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट (डीएसआर) के आधार पर ई-नीलामी से बंदोबस्ती होगी। डीएसआर में खनन योग्य बालू की मात्रा और स्वामित्व दर को आधार बनाया गया है। ऐसे में बालू की कीमत जिलों में बाजार से तय होगी। आपात स्थिति में बालू की कीमत को जिला प्रशासन नियंत्रित कर सकता है।

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने सभी जिलों की जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार की। इसमें वहां बालू घाट, बालू की खनन योग्य मात्रा आदि की विस्तृत जानकारी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सूबे में नए प्रावधान के अनुसार बालू घाटों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

6 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

6 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

8 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

17 घंटे ago