Bihar

52000 लोगों के घरों पर चिपकेगा पोस्टर, शराबबंदी को लेकर आया नया कानून, जान लीजिए! नहीं तो समाज में होगी भारी फजीहत

यदि आप शराबबंदी वाले बिहार में आ रहे हैं या बिहार के रहनेवाले हैं, तो ये खबर आपको सावधान करने वाली है. बिहार में आप शराब पीते पकड़े जाते हैं तो आपके साथ-साथ परिवार को भी फजीहत झेलनी पड़ सकती है, क्योंकि शराबबंदी वाले बिहार में नयी कानून के तहत मद्य निषेध विभाग जुर्माना तो वसूल करेगी ही. साथ ही आपके घर के बाहर दरवाजे पर चेतावनी भरी की पोस्टर भी चिपकाएगी, जिसमें साफ-साफ शब्दों में लिखा होगा कि ‘पहली बार शराब पीने के आरोप में पकड़े जाने के उपरांत जुर्माना देकर रिहा हुए हैं.

वहीं अगर आप दूसरी बार पीते हुए या पीए हुए पकड़े जाते हैं, तो आपको एक वर्ष की सजा हो सकती है. अत: भविष्य में आपको सचेत रहने की सख्त हिदायत दी जाती है.’ मद्य निषेध विभाग की ओर से आदेश जारी होने के बाद बिहार के सभी जिलों में शराब पीने के आरोप में पकड़े गए लोगों के घर उत्पाद विभाग ने चेतावनी वाला पोस्टर चिपकाने का काम शुरू कर दिया है.

52 हजार शराबियों के दरवाजे पर चिपकेगा पोस्टर

गोपालगंज जिले में विधानसभा का उपचुनाव है. चुनाव से पहले ही हजारों की संख्या में शराब पकड़े जा चुके हैं. पांच हजार रुपए जुर्माना देकर छोड़े गए हैं. उत्पाद विभाग के अनुसार अप्रैल 2022 से अबतक करीब 52 हजार शराबी पकड़े गए हैं, जिनके घरों पर चेतावनी वाला पोस्टर चिपाकने का अभियान शुरू किया गया है. गोपालगंज में शराब के नशे में पकड़े गये लोगों के घर के बाहर उत्पाद विभाग की टीम चेतावनी वाली पोस्टर चिपका रही है. उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब चोरी-छिपे शराब पीने वाले सकते में हैं. शराब के साथ पकड़े जाने के बाद जुर्माना देकर छूट जा रहे हैं, जिसकी जानकारी आस-पड़ोस और रिश्तेदारों तक नहीं पहुंचती, लेकिन जब उत्पाद टीम घर पहुंचकर पोस्टर चिपका रही है तो आस-पड़ोस के साथ दूर के रिश्तेदार भी जान जा रहे हैं, ऐसे में कई शराबी सकते में हैं.

हर रोज पकड़े जा रहे हैं शराबी, शौकिया शराबी हुए परेशान

वैसे तो शराबबंदी कानून लागू होने के बाद बिहार में बड़े पैमाने पर शराब तस्करों की गिरफ्तारी होती रही. लेकिन, पिछले दो माह से उत्पाद विभाग को शराबियों को पकड़ने का भी विशेष टास्क मिला है. दूसरी ओर, पिछले दिनों निकाय चुनाव और अब विधानसभा उप चुनाव की प्रक्रिया के दौरान भी विशेष अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग की ताज़ा कार्रवाई के बाद अब शौकिया शराब का सेवन कर पकड़ाने वाले भी परेशान हैं.

इनपुट: न्यूज 18

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

11 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

12 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : अपराध की साजिश रच रहे चार गिरफ्तार, 2 पिस्टल व 8 कारतूस बरामद; जेल में बंद भाई ने भेजे थे हथियार और गोलियां 

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के चक पहाड़ गांव में अपराध की योजना बनाने की…

12 घंटे ago

ओवरब्रिज पर वन-वे व्यवस्था खत्म, रात 9 बजे ट्रैफिक DSP ने हटावाया बैरिकेडिंग, ट्रक व खनन वाले भारी वाहनों की इंट्री पर फिलहाल रोक

समस्तीपुर : शहर के ओवरब्रिज पर मैस्टिक पिचिंग का काम पूरा होने के बाद रविवार…

14 घंटे ago