बिहार: आधी रात में महिला सिपाही ने SP पर ही तान दी राइफल! कोडवर्ड बोलने के बाद सामान्य हुई स्थिति

बिहार में आपने पुलिसिंग की अलग-अलग तस्वीर देखी होगी. लेकिन, सूबे के पूर्वी चंपारण जिले से बेहतर पुलिसिंग दिखाने का एक नया मामला सामने आया है, जिसकी अब खूब चर्चा भी हो रही है. दरअसल पूर्वी चंपारण में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के बीच जिले के एसपी डॉ कुमार आशीष सिविल ड्रेस में लखौरा थाना पहुंचे, जहां ड्यूटी में तैनात महिला सिपाही आकृति कुमारी ने उन्हें रुकने को कहा और जब वह आगे बढ़ते चले गए तो महिला कॉन्स्टेबल ने उनके ऊपर राइफल तान दी. हालांकि, एसपी जब कोडवर्ड में महिला सिपाही से कुछ बोलते हैं तो मामला सामान्य हो गया और एसपी थाने के अंदर प्रवेश करते हैं.

दरअसल पूर्वी चंपारण के एसपी डॉ कुमार आशीष जिले की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के किए इन दिनों अलग-अलग थानों का निरीक्षण कर रहे हैं. इसी दौरान वह सादे लिवास में लखौरा थाना पहुंच गए. संयोगवश वहां ड्यूटी में तैनात एक महिला सिपाही ने उन्हें नहीं पहचाना और उन्हें रुकने के लिए कह दिया. इसी दौरान जब वो नहीं रुके तो कांस्टेबल ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए एसपी पर राइफल तान दी. यह पूरी स्टोरी बिलकुल एक सिनेमा की तरह नजर आई, इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

महिला कांस्टेबल की दिलेरी देख प्रसन्न हुये SP

बता दें, महिला कांस्टेबल की इस दिलेरी को देखकर एसपी काफी खुश हुये और उन्होंने उसे पुरस्कृत करने का निर्णय लिया. जी हां, लखौरा में जांच के बाद एसपी पर रायफल तानने वाली महिला पुलिसकर्मी आकृति कुमारी को एसपी ने कर्तव्य को निष्ठा के साथ निभाने पर पांच सौ रुपये का पुरस्कार दिया.

कुछ ही देर में लखौरा थाना में थानाध्यक्ष समेत सभी लोग आ गए, जिसके बाद एसपी ने थाने की सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया. एसपी का कहना था कि औचक निरीक्षण के दौरान महिला कॉन्स्टेबल ने बहादुरी का बेहतरीन परिचय दिया है, जिसके लिए उसे सम्मानित भी किया गया है. अब इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

27 मिनट ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

52 मिनट ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

11 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

11 घंटे ago