Bihar

शराबबंदी वाले बिहार में पिंडदानी ने किया शराब से श्राद्ध, गया के मेले में प्रशासन पर उठे सवाल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के गया में पितृपक्ष के एक पखवारे के दौरान अजब-गजब नजारे देखने को मिलते हैं। इसी के तहत शराब से पिंडदान (श्राद्ध) करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। जबकि, सूबे में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध है। बताया जाता है कि पिंडदानी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने शराब के बारे में पूछने पर कहा कि उनके पुरोहित ने कहा था कि गयाजी में जाकर पिंडदान करें। प्रेतशिला पर शराब से कर्मकांड करने से प्रेत योनी से मुक्ति मिलती है। इसी कारण शराब के साथ अन्य सामग्री से पिंडदान किया। बता दें कि प्रेतशिला पहाड़ गया शहर से करीब 10 किलोमीटर दूर है। वहां दोनों पिंडदानियों ने खुलेआम शराब से कर्मकांड किया।

यूपी से लेकर आए थे शराब :

पिंडदानी पितरों को खुश करने के लिए प्रेतशिला पर पीला सरसो, लौंग, जाफर और शराब घर से लेकर आए थे, जिससे उन्होंने कर्मकांड किया। उन्होंने कहा कि प्रेतशिला पर शराब से कर्मकांड करने से प्रेत योनी से मुक्ति मिलती है। इसी कारण उन्‍होंने शराब से पिंडदान किया।

उठने लगे कई सवाल :

सवाल यह कि उत्तरप्रदेश से शराब लेकर वे पहुंचे कैसे? मेला पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में कड़ी जांच के बीच वे शराब लेकर पिंडवेदी तक कैसे पहुंच गए? प्रशासन का दावा है कि जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात है।ऐसे में सवाल ट्रेन में की गई जांच पर भी डइ रहे हैं। अगर मेला में कोई शराब लेकर पहुंच सकता है तो कोई दूसरा हथियार लेकर भी पहुंच सकता है। यह घटना पुलिस व प्रशासन की पोल खोल रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

41 मिनट ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

5 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

15 घंटे ago