Bihar

बेगूसराय गो’लीकांड का खुलासा: SP बोले- दहशत फैलाने के लिए गो’ली मारी, कुल 28 राउन्ड हुई फा’यरिंग

मंगलवार, 13 सितंबर को बेगूसराय जिले में बाइक सवार बदमाशों ने चार थाना क्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग की थी. गोलीबारी की इस घटना में 10 लोगों को गोली मारी गई थी, इनमें एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई थी. मामले में 3 दिन बाद पुलिस ने सफलता का दावा करते हुए बड़ा खुलासा किया है.

बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इलाके में माहौल बिगाड़ने के लिए साजिश रची गई थी. 2 बाइक पर सवार 4 लोगों ने घटना को अंजाम दिया गया था. इसमें चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है. इनमें सुमित कुमार, युवराज कुमार, केशव और चुनचुन नाम का आरोपी को पकड़ा गया है. बेगूसराय एसपी ने बताया कि कुल 28 राउंड फायरिंग हुई थी. इस मामले में जिन चार आरोपियों को पकड़ा गया है उनमें युवराज ने लाइनर का काम किया था.

बता दें कि बेगूसराय में एसपी की पीसी के साथ ही बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी जे एस गंगवार ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि इस मामले में में 8 लोगों पर केस दर्ज किया गया है. घटना में प्रारम्भिक तौर पर शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अनुसंधान में पुलिस ने सीसीटीवी से मदद ली है.

गिरिराज ने कहा- आतंकवादी घटना, असली का नाम छिपाया

इधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय गोलीकांड मामले पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसे आतंकवादी घटना करार दिया. मंत्री ने कहा कि इसकी जांच NIA से कराई जानी चाहिए. बिहार सरकार अपराधियों के नाम छिपाने में लगी है. इसलिए इस मामले में हिंदुओं का नाम दिखा रहे हैं.

सुमित पुराना हिस्ट्रीशीटर

सुमित का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और हिस्ट्रीशीटर भी है. केशव और बाकी के दोनों अपराधी इसके अंदर में ही काम करते हैं. सूत्रों के अनुसार सुमित का कनेक्शन शराब के अवैध धंधे से भी है.

पेट्रोल पंप लूटकांड में जेल जा चुका है केशव

14 सितंबर को केशव उर्फ नागा के चार भाइयों में से एक को पुलिस ने उठाया था. पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया, जिसके बाद केशब बीहट से भागा. इसी क्रम में ट्रेन में पकड़ा गया. वह बीहट में ही पेट्रोल पंप लूट कांड में पहले जेल जा चुका है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

6 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

16 घंटे ago