Bihar

बिहार: ASI द्वारा संरक्षित 2300 साल पुराने सम्राट अशोक के लघु शिलालेख को बना दिया मजार! जानें मामला

रोहतास के चंदन पहाड़ी पर आज से 23 सौ साल पूर्व सम्राट अशोक ने लघु शिलालेख स्थापित किया था. लेकिन आज वह लघु शिलालेख अतिक्रमित हो गया. बताया जाता है कि उसे मजार का रूप दे दिया गया है. कुछ लोगों ने उसमें गेट लगाकर ताला बंद कर दिया है. साथ ही इस शिलालेख को हरे रंग की चादर से ढक दिया है. जिससे लघु शिलालेख के अस्तित्व पर खतरा हो गया है.

बता दें कि सासाराम नगर के निकट स्थित चंदन पहाड़ी पर स्थित है. जानकार बताते हैं कि कलिंग युद्ध के बाद जब सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को अपना लिया और देश और दुनिया में बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार करने लगे. उसी दौरान सारनाथ की ओर जाने के क्रम में सम्राट अशोक इसी चंदन पहाड़ी के पास रुके थे. इतिहासकार श्यामसुंदर तिवारी बताते हैं कि अपने धर्म प्रचार के 256 दिन पूरे होने पर यह शिलालेख चंदन पहाड़ी पर लिखा गया था. इस तरह के लघु शिलालेख सासाराम के अलावा उत्तर प्रदेश एवं कैमूर जिला में भी है. जिसमें बौद्ध धर्म के प्रचार के संबंध में शिलालेख अंकित किया गया है.

चूंकि इसे संरक्षित करने की जिम्मेवारी जिले के वरीय अधिकारियों के पास है ऐसे में सवाल उठता है कि भारतीय पुरातत्व को संरक्षित करने वाली आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा वर्ष 1917 में ही संरक्षित इस शिलालेख के अस्तित्व को क्यों नहीं बचाया जा रहा है? बता दें कि वर्ष 2021 में अफगानिस्तान के बामियान में भी गौतम बुद्ध की दो विशाल प्रतिमा को खंडित करने की कोशिश की गई थी. जिसके बाद विश्व स्तर पर हंगामा हो गया था.

क्या कहते हैं इतिहासकार?

रोहतास तथा कैमूर के इलाके के पहाड़ियों पर लगातार शोध कार्य करने वाले इतिहासकार डॉ. श्यामसुंदर तिवारी कहते हैं कि लगभग 2300 साल पहले सम्राट अशोक ने कलिंग की लड़ाई के बाद इस शिलालेख को स्थापित किया था. जिसमें सम्राट अशोक ने अपने यात्रा से संबंधित जानकारी लिखी हैं. धर्म प्रचार के 256 दिन पूरे होने पर यह लेख लिखा गया था.

उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना मिल रही है कि शिलालेख अतिक्रमित कर दिया गया है. चूंकि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने वर्ष 1917 में ही अंग्रेजों के द्वारा इसे संरक्षित किया गया था. लेकिन फिर कालांतर में इसकी देखरेख नहीं हुई. बता दें कि यह शिलालेख ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व पर शोध करने वाले छात्रों के लिए नजीर है.

पीर मजार कमेटी का पक्ष

इस संबंध में चंद-तन पीर मजार कमेटी के चेयरमैन जी.एम. अंसारी ने बताया कि जब-जब चुनाव का समय आता है. इस मुद्दे को कुछ लोग उठा देते हैं. इसके अलावे जब-जब कोई नया जिलाधिकारी जिले में आता है तो कुछ लोग इस मुद्दे को लेकर सामने आ जाते हैं. जबकि पहले भी कई जिलाधिकारी के समक्ष वे खुद इस मुद्दे की जानकारी दे चुके हैं.

जीएम अंसारी ने फोन पर बताया कि वह अभी हज यात्रा पर जा रहे हैं. ऐसे में वहां कोई अतिक्रमण नहीं किया गया है. उनका दावा है कि वर्ष 1932 का कागजात उनके पास है जिसके आधार पर वहां इबादत की जा रही हैं. उनका कहना है कि शिलालेख को लेकर कहीं कोई बात नहीं है.

इनपुट: न्यूज18

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

2 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

3 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

6 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

6 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

9 घंटे ago