तेजस्वी यादव ने कहा, खुद नौजवान हूं, समझ सकता हूं नौकरी की अहमियत, निवेशकों के लिए कही ये बड़ी बात…

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बुधवार को उद्योग विभाग के एक कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते निवेशकों को बिहार में आमंत्रित किया. उपमुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों से कहा कि वो बिहार में निवेश करने का मन बनाएं. बिहार में बहुत जमीन उपलब्ध है. बाकि खबरों की हेडलाइन के बारे में न सोचें. तेजस्वी यादव ने कहा जिसे बिहार में आना चाहिए वो आ नहीं रहा, जा रहा है. मिथिलांचल का मखाना सभी जगह जाता है. अमेरिका में विशेष मांग है. एक्सपोर्ट हो रहा है. मगर बिहार के लोगों को नहीं मिल रहा है.

नौकरी देना मुश्किल काम

तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नौकरी देना मुश्किल काम है. हम तो खुद नौजवान हैं और हम समझ सकते हैं कि नौजवानों को नौकरी की कितनी जरूरत है. उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग के आने से बड़े स्तर पर रोजगार का रास्ता खुलेगा. उन्होंने निवेशकों को प्रेरित करते हुए कहा कि बिहार देश में तीसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर राज्य है. ऐसे में निवेशक जो कुछ भी बनाएंगे वो यहीं बिक जाएगा. इससे निवेशकों का ज्यादा मुनाफा होगा.

राज्य में खराब माहौल होने की बना रहे बात

उद्योग विभाग के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि कौन सरकार नहीं चाहेगी उसके राज्य में निवेश नहीं हो. मगर बाहर एक माहौल बनाया जा रहा है कि राज्य का वातावरण ठीक नहीं है. डाटा के माध्यम से देखिए. बिहार क्राइमें 21 वें स्थान पर है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकार का स्टैंड नहीं था. अब की सरकार का स्टैंड है. पहले 125 विधायकों की सरकार थी. अब 164 विधायकों की सरकार है. मजबूत सरकार के निर्माण भी मजबूत होंगे.

सरकार बदली है, सोंच बदले

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में सोच बदलने की जरुरत है. हर कोई सोच रहा है कि बिहार में निवेश कैसे आए. बिहार की आबादी ज्यादा है. लोग मेहनती हैं. यहां संसाधन मिले, बिजली दी जाए, जमीन दी जाए तो निवेशकों को बड़ा मुनाफा होगा. मगर जब से सरकार बनी है लोग जंगलराज-जंगलराज कह रहे हैं. रातों रात जंगल राज आ गया, यही धारणा गलत है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम हो रहा है. समस्या है, मगर जबतक आप तैयार नहीं होंगे, काम नहीं होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 मिनट ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

1 घंटा ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

2 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

4 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

4 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

6 घंटे ago