National

समस्तीपुर: निजी जमीन पर दबंगों के कब्जा और फायरिंग के बाद पुलिस द्वारा कारवाई नहीं करने के विरुद्ध कलेक्ट्रेट के सामने महिलाओं का प्रदर्शन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- निजी जमीन पर दबंगों के द्वारा जबरन कब्जा किए जाने और विरोध करने पर दबंगों के द्वारा फायरिंग व पीड़ित परिवार की महिलाओं को पीटे जाने के विरुद्ध पीड़ित परिवार के द्वारा बुधवार को समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के सामने बीच सड़क पर धरना देते हुए जमकर प्रदर्शन किया गया। धरना पर बैठे पीड़ित परिवार के द्वारा समस्तीपुर जिला अधिकारी और समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई जा रही थी।

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर ब्रहंडा वार्ड संख्या-10 निवासी शकुंतला देवी ने इस बाबत समस्तीपुर एसपी को दिए आवेदन में बताया है कि बीते 3 सितंबर को स्वर्गीय मिथिलेश सिन्हा के पुत्र सरोज कुमार सिन्हा, शेखर प्रियदर्शी और मनोज कुमार सिन्हा अपने 15 अज्ञात साथियों के साथ हाथ में पिस्तौल लिए उनकी निजी 4 कट्ठा जमीन पर पहुंचकर जबरन कब्जा करने के उद्देश्य से उनके व उनके परिजनों के साथ गाली-गलौज व फायरिंग करते हुए कहा कि पुलिस अथवा कोर्ट में इसकी शिकायत की तो पूरे खानदान को मार दिया जाएगा।

पीड़ित परिवार के द्वारा जब इसकी शिकायत लेकर उजियारपुर थाना में जाया गया तो उजियारपुर पुलिस के द्वारा उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पीड़ित परिजनों के द्वारा बताया गया कि आज जब उनकी निजी जमीन पर जबरन कब्जा कर कराए जा रहे निर्माण का विरोध किया गया तो उन लोगों ने पीड़ित परिवार के महिलाओं के साथ मारपीट की और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

दहशत के मारे और न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी निजी जमीन को दबंगों के हाथों से बचाने की जद्दोजहद में लगे हुए पीड़ित परिवार के सभी जनों के द्वारा उजियारपुर थाना पुलिस की दबंगों से मिलीभगत से तंग आकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर बैठकर धरना दिया गया। महिलाएं भारी बारिश में भी बीच सड़क पर लेटी हुई न्याय की गुहार लगा रही थी। सूचना उपरांत पहुंची नगर थाना की पुलिस के द्वारा अपनी बात कहने के लिए पीड़ित को मुख्यालय डीएसपी के पास ले जाया गया।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

11 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

17 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

18 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

18 घंटे ago