बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा बृहस्पतिवार को कहा कि वह बिहार के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते रहेंगे। अगर उन्हें सरकार बनाने का मौका मिला तो वे बिहार के अलावा अन्य पिछड़े राज्यों को भी विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं विशेष राज्य के दर्जें की मांग हमेशा से कर रहा हूं। पूरी सरकार की तरफ से करते रहेंगे। मैंने हर बैठक में बोला है। अगर हमें सरकार बनाने का मौका मिलेगा तो निश्चित रूप से बिहार के अलावा और भी पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्ज़ा मिलेगा।’
केंद्र वाले सिर्फ प्रचार वाले
नीतीश कुमार लगातार कहते रहे हैं कि केंद्र की सरकार काम के नाम पर केवल प्रचार करती है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा कि दिल्ली में बैठे लोग और उनकी सरकार कोई काम नहीं करते हैं, वो लोग सिर्फ प्रचार वाले हैं। इससे पहले भी नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर लगातार निशाना साधते रहे हैं।
उलझने की कोशिश करेगी भाजपा
अमित शाह के दौरे पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोग झंझट पैदा करने के चक्कर में रहेंगे, पर हम सभी को सचेत रहना है। नीतीश ने कहा कि भाजपा का काम ही है अशांति फैलाना, लेकिन हम सबको इससे सतर्क रहना है।
सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का किया शुभारंभ
गुरूवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का शुभारंभ किया। राजधानी पटना में सचिवालय में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। योजना की शुरुआत करने के बाद मीडिया से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि बिहार में अबतक और भी ज्यादा विकास होता लेकिन केंद्र सरकार बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि अबतक वो बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते आये हैं और आगे भी करते रहेंगे।
समस्तीपुर : जिले के शहरी और ग्रामीण बाजारों में खाद्य सामग्री में मिलावट का कारोबार…
समस्तीपुर : जिले में दवाओं की अवैध बिक्री, बिना चिकित्सकीय पर्ची के एंटीबायोटिक और नशीली…
समस्तीपुर : अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार सिंह की अदालत ने मंगलवार…
समस्तीपुर : नगर आयुक्त गौतम कुमार ने निगम के विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत एक साथ…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत धुरलख पुरानी दुर्गा पूजा समिति की दुर्गा…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मारपीट और रंगदारी से जुड़े मामले में 11…