बिहार: गर्लफ्रेंड की ह’त्या के बाद पकड़ा गया तो थाने में फां’सी लगाकर दे दी जान

बिहार के गया जिले में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई. जिले के इमामगंज थाने के हाजत में बंद एक युवक ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. प्रेमिका की हत्या के मामले में गुरुवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. युवक की गिरफ्तारी के बाद ये बात सामने आई कि प्रेमिका की डिमांड धीरे-धीरे बढ़ने लगी जिससे युवक को शक हुआ कि उसका किसी और के साथ अफेयर चल रहा है. इसके बाद उसने चार सितंबर को हत्या की वारदात को अंजाम दिया. इस मामले में गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने शुक्रवार को कहा कि युवक ने अपने पायजामा के नारे से फांसी लगाकर जान दी है.

गुरुवार को युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी कहानी बताई. कहा कि युवक शंकर दास गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के कुंजेसर गांव की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था. इसी साल अप्रैल में एक मंदिर में प्रेमी युगल ने शादी कर ली थी. इसके बारे में दोनों ने अपने परिजनों को कुछ नहीं बताया. शादी के बाद लड़की अपने घर और लड़का अपने घर रहने लगा. लड़की इंटर की छात्रा थी. इसके बाद दोनों की सिर्फ फोन पर बातचीत होती थी.

डिमांड बना मौत का कारण

इधर, फोन पर बातचीत के दौरान लड़की अपने प्रेमी शंकर से हमेशा किसी न किसी चीज की डिमांड करती थी. कभी मोबाइल तो कभी कुछ और मांगती थी. इस बीच दोनों में फोन पर ही लड़ाई शुरू हो गई. प्रेमी को यह शक होने लगा कि उसकी प्रेमिका का किसी और से अफेयर चल रहा है. इसके बाद शंकर ने हत्या का प्लान बनाया. उसने गया के जीबी रोड से एक चाकू खरीदा और प्रेमिका को गांव के एक स्थान पर मिलने के बुलाया. इसी मुलाकात के दौरान उसने इस घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद कपड़ा बदलकर वह अपने घर चला गया था.

थाना हाजत में आत्महत्या के बाद पुलिस ने मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. इस संबंध में इमामगंज के डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि प्रेमी शंकर दास ने प्रेमिका की चाकू से हत्या करने के बाद चूहे की दवा बैग में रखा था ताकि वह खुद भी चूहे मारने वाली दवा खाकर आत्महत्या कर ले.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

8 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

9 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

9 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

11 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

11 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

14 घंटे ago