बिहार: जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल की चक्की पीस रहा पति, वो नेपाल में जिंदा मिली

प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों की रोचक घटनाएं सामने आती रहती है। कुछ घटनाएं अचंभित करने वाली होती है। यानी एक पल के लिए उस पर विश्वास नहीं होता है, लेकिन वाकया सोलह आना सच होता है। कुछ इसी तरह का एक मामला सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र से सामने आया है।

दरअसल, जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति जेल की सलाखों में है, वह महिला अपने मायके में जिंदा एवं सुरक्षित मिली है। हद देखिए कि लड़की के मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर महिला को जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया था। पति तो जेल चला गया लेकिन छानबीन में जुटी पुलिस ने महिला को जिंदा और सही सलामत ढूंढ निकाला। जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति जेल में बंद था वही पत्नी अपने पड़ोसी देश नेपाल में अपने मायके में ऐश की जिंदगी गुजार रही थी।

जिसकी हत्या के आरोप में पति जेल में, वो जिंदा मिली

बताया गया है कि चोरौत थाना क्षेत्र के परिगामा गांव निवासी शशि कुमार की शादी नेपाल के महोतरी जिला के मटिहानी गांव में हुई थी। कुछ दिन पूर्व मटिहानी निवासी विनोद नायक ने चोरौत थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि ससुराल वालों ने उनकी पुत्री हीरा देवी की हत्या कर जला दिया है। मामले में अपने दामाद शशि कुमार, दामाद के भाई संजय महतो और उसकी मां सुमित्रा देवी को आरोपित किया था। प्राथमिकी के बाद परिजन गिरफ्तारी के भय से इधर-उधर छिप पर रहने लगे।

पति को पुलिस ने भेज दिया था जेल

उधर मामले को गंभीर मान पुलिस ने पति शशि कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। वह अभी जेल में ही है। इस बीच, गुप्त सूचना के आधार पर चोरौत पुलिस ने नेपाल के मटिहानी गांव यानी जेल गये शशि कुमार के ससुराल में छापामारी की, तो वहां उसकी पत्नी हीरा देवी जिंदा एवं सुरक्षित निकली। पुलिस बुधवार की देर शाम महिला को लेकर थाना पर पहुंची। इसकी पुष्टि चोरौत थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने की है। गुरूवार को महिला को कोर्ट में पेश किया जायेगा। महिला ने यह सब क्यों किया, इसका पता नही चल सका है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में फिर से बढ़ा चेन स्नेचिंग गिरोह का आतंक, आज शाम फिर से महिला का चेन खींच बाइक सवार बदमाश फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े   समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर में एक बार फिर…

6 घंटे ago

बिहार में जुलाई से लाल पट्टी वाले वाहनों से ही होगी बालू-पत्थर की ढुलाई, नया आदेश जारी

अब बालू और पत्थरों की ढुलाई किसी भी वाहन से नहीं हो सकेगी। इसके लिए…

6 घंटे ago

आरजेडी प्रत्याशी रोहिणी आचार्य की उम्मीदवारी पर खतरा, नामांकन रद्द करने के लिए हाई कोर्ट में याचिका

सारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन समर्थित आरजेडी उम्मीदवार रोहिणी आचार्या का नामांकन पत्र…

8 घंटे ago

‘लालू परिवार की जमीन जब्त होकर आश्रम खुलेगा’, JDU ने कहा- 486 करोड़ रुपये मुल्य की जमीन उनके पास

लोकसभा चुनाव के ‘रण’ में हर दिन नेताओं के बीच जुबानी जंग देखने को मिल…

9 घंटे ago

खेतों में नमी को देखते हुए किसान इस चीज की करे बोआई, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों की सलाह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय…

9 घंटे ago

सम्राट चौधरी को रोजगार हमने ही दिया, मंत्री-विधायक बनाया; भाजपा के डिप्टी सीएम पर बरसे तेजस्वी यादव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी…

11 घंटे ago