Bihar

नीतीश कुमार को PM कैंडिडेट बनाने के समर्थन में लालू यादव, सोनिया गांधी से मुलाकात की तस्वीर पर भी कही बड़ी बात

राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमाे लालू प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी के समर्थित प्रधानमंत्री चेहरे को लेकर बड़ी बात करजे हुए कहा है कि अगर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) प्रधानमंत्री उम्‍मीदवार बनते हैं तो आरजेडी अपना समर्थन देगा। लालू ने सोनिया गांधी से हुई हालिया मुलाकात पर भी चर्चा की तथा देशविरोध गतिविधियों में संलिप्‍त संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) पर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध पर भी बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (RSS) पर भी प्रतिबंध लगाए।

लालू चाहते हैं- पीएम फेस बनें नीतीश कुमार

लालू प्रसाद यादव आज दिल्‍ली में हैं। उन्‍होंने आरजेडी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में आरजेडी नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्‍मीदवार देखना चाहता है। अगर वे उम्‍मीदवार बनते हैं तो पार्टी उन्‍हें समर्थन देगी। खास बात यह है कि महागठबंधन में नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड (JDU) व लालू के आरजेडी के अलावा कांग्रेस (Congress) व अन्‍य दल भी शामिल हैं। उनकी तरफ से प्रधानमंत्री चेहरा को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं आया है। ऐसे में महागठबंघन का प्रधानमंत्री चेहरा अभी तय नहीं माना जा रहा है। इस संबंध में खुद नीतीश कुमार कह चुके हैं कि वे विपक्षी एकता चाहते हैं, प्रधानमंत्री बनने की उनकी चाहत नहीं है।

सोनिया से मुलाकात को लेकर कही ये बात

बीते रविवार को नीतीश कुमार एवं लालू यादव ने विपक्षी एकता को लेकर दिल्‍ली में कांग्रेस की कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उस वक्‍त सोनिया गांधी ने कांग्रेस के संगठनात्‍मक चुनाव के बाद बातचीत का आश्‍वासन दिया था। इस मुलाकात को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा था कि इसकी कोई तस्‍वीर नहीं जारी की गई। इसपर लालू ने कहा कि वे बातचीत करने गए थे, तस्‍वीर खिंचाने नहीं। सोनिया गांधी से कई मुद्दाें पर घंटों बातचीत हुई थी।

आरएसएस पर भी प्रतिबंध लगाएं पीएम मोदी

पीएफआइ पर केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध पर लालू ने कहा कि केंद्र सरकार पीएफआइ का हौवा दिखा रही है। इसके जैसे नफरत फैलाने वाले जितने भी संगठन हैं, सभी पर प्रतिबंध लगने चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा कि आरएसएस तो पीएफआइ से भी बदतर है। आरएसएस पर पहले भी प्रतिबंध लग चुके हैं। नरेंद्र मोदी इसपर भी प्रतिबंध लगाएं।

Avinash Roy

Recent Posts

यह कैसा जुनून! चलती ट्रेन में रील्स बना रही छात्रा गंगा नदी में गिरी; नाविकों ने फिर ऐसे बचाई लड़की की जान

चलती ट्रेन के गेट पर खड़ा होकर रील्स बना रही बेगूसराय की छात्रा साक्षी कुमारी…

2 घंटे ago

युवक ने स्कूल से घर लौट रही दो बच्चियों को बहला-फुसलाकर ई-रिक्शा से समस्तीपुर लाया, लोगों की सतर्कता से सकुशल मिलीं

समस्तीपुर : चकमहेसी थाना क्षेत्र के भुसकोल गांव की दो नाबालिग बच्चियां समस्तीपुर नगर थाना…

13 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को ठोकर मारकर बाइक सवार फरार, अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौ’त

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के चांदोपट्टी वार्ड संख्या 29 में मंगलवार की शाम एक…

13 घंटे ago

हड़ताल के बीच 5 CO, RO का इस्तीफा मंजूर; 3 महिला और 2 पुरुष अफसरों ने छोड़ी नौकरी

बिहार में राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच राजस्व…

13 घंटे ago

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

20 घंटे ago