बिहार में नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी गई है. दो चरणों में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया भी जारी है. पहले चरण का मतदान 10 अक्टूबर को और दूसरे चरण का मतदान 20 अक्तूबर को होना तय है. पहली बार नगर निकाय के चुनाव में ईवीएम मशीन का प्रयोग किया जा रहा है. इससे पहले नगर निकाय के चुनाव में ईवीएम मशीन का प्रयोग नहीं किया गया. इस बार के होने वाले नगर निकाय के चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मतदान के लिए मतदाताओं को नोटा का कोई विकल्प नहीं मिलेगा.
निर्वाचन आयोग ने जो जानकारी दी है इसके अनुसार, मतदान केंद्र अगर वोट डालने जाते हैं तो आपको किसी न किसी को अपना मतदान करना ही होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार नगर निकाय चुनाव में ईवीएम मशीन M2 का प्रयोग किया जा रहा है.
नगर निकाय चुनाव की लेकर तैयारियां पूरी
नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है. इस बार नगर निकाय चुनाव में M2 मशीन का प्रयोग किया जा रहा है. इसी मशीन से लोकसभा और विधानसभा का चुनाव करवाए गए थे. ईवीएम मशीन की फर्स्ट लेबल की जांच भी पूरी कर ली गई है.
बता दें कि पहले और दूसरे दोनो चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही नामांकन की जांच कर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी. मतदान में बोगस वोटिंग को रोकने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कई बड़े फैसले लिए हैं. मतदाताओं को चेहरे की तस्वीर ली जायेगी जिससे दूसरी बार वोट नहीं दे पाएंगे.
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…