नेपाल से पैदल चलकर पटना पहुंचा तेजस्वी का इंटरनेशनल फैन, डिप्टी सीएम से की मुलाकात

तेजस्वी के एक ऐसे फैन की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है जो उनके डिप्टी सीएम बनने के बाद नेपाल से पैदल चलकर पटना पहुंचा. हम बात कर रहे हैं पड़ोसी देश नेपाल के रहने वाले आनंद शर्मा की. आनंद शर्मा नेपाल के कलैया के रहने वाले हैं और तेजस्वी यादव के बड़े फैन हैं.

तेजस्वी के इस फैन आनंद शर्मा ने अगस्त महीने की आखिरी तारीख को नेपाल से यात्रा शुरू की थी. 3 सितंबर को आनंद मोतिहारी पहुंचे थे और अब पटना पैदल पहुंचकर उन्होंने तेजस्वी यादव से मुलाकात की है. यादव से मुलाकात के दौरान आनंद ने उन्हें अपनी तरफ से एक गमछा भी भेंट किया. इसके बाद तेजस्वी यादव से उनकी बातचीत भी हुई. आनंद भारत और नेपाल के बीच मैत्री संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं. तेजस्वी यादव ने भी आनंद शर्मा के इस पहल की प्रशंसा की है.

अब जब आनंद शर्मा ने डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात कर ली है तो भारत से लेकर नेपाल तक इस बात की चर्चा फ़ैल गई. लोग आनंद के इस पहल की तारीफ़ करते नहीं थक रहे. हालांकि जब उन्होंने अपने पैदल यात्रा शुरू की थी तो कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मज़ाक भी बनाया था. लेकिन, आखिरकार आनंद शर्मा की मेहनत रंग लाई और उन्होंने अपने चाहिते तेजस्वी यादव से मुलाक़ात कर ली.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

6 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

10 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago