Bihar

बिहार: भीड़ ने मुंह पर कपड़ा बांधकर घूमते जिसे ‘बच्चा चोर’ समझकर पकड़ा, वो निकला नाबालिग से गैंगरे’प का आरोपी

वैशाली में जंदाहा गैंगरेप का आरोपी बचने के लिए महुआ थाना के मिर्जापुर गांव में मुंह पर कपड़ा बांधकर घूम रहा था। तभी ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोरी के शक पर उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी। पिटाई से समय उसने बताया कि मैं बच्चा चोर नहीं हूं, मैं जंदाहा गैंगरेप का आरोपी हूं…मुझे छोड़ दो…मत मारो…। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे और पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया।

मिर्जापुर गांव के ग्रामीण चौकीदार ने बताया कि जंदाहा गैंगरेप केस का आरोपी पकड़ा गया है। उसने खुद बताया कि वो रेप का आरोपी है। वह मुंह बांध कर जा रहा था, तभी लोगों को शक हुआ कि बच्चा चोर है कि मोबाइल चोर है। उसे पकड़ लिया गया। जब लोगों ने मारना शुरू किया तो खुद बोला कि मारिए मत, मैं रेप केस का आरोपी है। थाना को बताया गया जिसके बाद प्रभारी खुद आए और उसे ले गए।

वहीं महुआ एसडीपीओ पूनम केसरी ने बताया कि जंदाहा गैंगरेप केस में अब तक 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। बुधवार दोपहर को ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में एक आरोपी को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल किया। उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

4 दिन से पीड़िता और प्रेमी गायब

वैशाली के जंदाहा की जिस नाबालिग छात्रा से गैंगरेप हुआ था, वो अब गायब है। गैंगरेप पीड़िता ना तो घर पर है और ना ही अस्पताल में। बीते दो दिनों से परिवार का ना ही पीड़िता से संपर्क हो सका है, ना ही उसकी मां से। परिजनों को शक है कि पुलिस अब पीड़ित छात्रा को जांच और बयान का हवाला देते हुए मीडिया से छिपाने के प्रयास में जुट गई है।

नाबालिग छात्रा को पुलिस पिछले 4 दिनों से अपने कस्टडी में लिए हुए है। इलाज एवं 164 का बयान दिलाने का हवाला देते हुए नाबालिग छात्रा को गायब किए हुए है। इसको लेकर पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोग आशंकित हैं। लोगों को अंदेशा है कि पुलिस अपने काम में लापरवाही बरत रही है और इस तरह आरोपियों की मदद कर रही है।

मामला बीते 8 सितंबर का है। 9वीं की छात्रा (15) अपने बॉयफ्रेंड से मिलने सुनसान इलाके में पहुंची थी। खेत में दोनों बातचीत कर रहे थे। तभी वहां कुछ युवक आ गए। दोनों के साथ अभद्रता करने लगे। लड़कों ने दोनों के कपड़े उतरवाए और मारपीट की। फिर पुलिस को बुलाने की धमकी देकर लड़की के साथ गैंगरेप किया। दोनों छोड़ने की गुहार लगाते रहे, पैर भी पकड़े। लेकिन युवकों ने नहीं छोड़ा।

लड़की बेहोश हुई तो आरोपी भाग गए

इस दौरान एक लड़का पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा। रेप से लड़की जब बेहोश हो गई तो युवक फरार हो गए। इसके बाद वीडियो भी वायरल कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

4 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

4 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

9 घंटे ago