मोदी जी ने आतंकियों का समर्थन किया, सेना को गाली दी- 24 घंटे से गिरिराज सिंह के वायरल VIDEO का पूरा क्या है सच

दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई और बेरोजगारी पर केंद्र सरकार को घेरते वक्त कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जुबान फिसल गई थी। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के वक्त आटा 22 रुपये लीटर था जबकि अब 40 रुपये लीटर है। हालांकि राहुल ने इसके बाद तुरंत अपनी बात को सही किया और केजी (किलोग्राम) बोला। बीजेपी नेताओं की ओर से राहुल गांधी के इस बयान को वायरल किए जाने पर विपक्षी दल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के जुबान फिसलने का एक पुराना बयान वायरल कर रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने यह बयान 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दिया था। मुजफ्फरपुर में एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की जुबान फिसली थी। इस बयान में गिरिराज सिंह कह रहे हैं, ‘जब से ‘मोदी जी की सरकार बनी है मोदी जी ने आतंकवाद का समर्थन किया है। मोदी जी ने सेना को गाली दी है।’

हालांकि गिरिराज सिंह ने बाद में बात संभाली और कहा था कि कांग्रेस के राज में पूरे देश में पहले विस्फोट होता था, जिसे मोदी जी ने सिर्फ कश्मीर को 2-3 जिलों में घुसेड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अगली सरकार बनेगी तो पाकिस्तान को भी उसी तरह बिल में घुसेड़ दिया जाएगा।

गिरिराज के पुराने बयान पर RJD ने घेरा

गिरिराज सिंह का 2019 का यह बयान वायरल होने के बाद आरजेडी ने अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ‘सच तो जुबां पर आ आ ही जाती है। आदरणीय प्रधानमंत्री के सबसे प्रिय पात्र और केंद्रीय कैबिनेट में साथी गिरिराज सिंह ने अपनी जुबान से सच बात कह ही दी है। राष्ट्र भक्ति और देश भक्ति का पाठ पढ़ाने वाले बीजेपी के लोगों को यह बताना चाहिए इस बयान के बाद। जो बात हम विपक्षी पार्टियां कह रहे हैं, यह ढकोसला है देश भक्ति राष्ट्रभक्ति, अब यह बात सामने आ गई हैं। राहुल गांधी की बातों को लेकर ट्रोल कर रहे थे, जबकि उनका कट पेस्ट करके लगाया गया था, इसपर बीजेपी के नेता क्या कहेंगे बताएं।’

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

3 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

3 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

7 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

9 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

19 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

23 घंटे ago