पहले पांचवी क्लास में पढ़ने वाले नालंदा के सोनू ने बिहार की प्रतिभा का लोहा मनवाया. अब पटना जिले के मसौढ़ी अनुमंडल अंतर्गत चपौर गांव के तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले बॉबी ने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया है. बॉबी को मैथमेटिक्स का फॉर्मूला ऐसा कंठस्थ है कि लोग दांतों तले अपनी उंगली दबा लेने को मजबूर हो जाते हैं. बॉबी को गणित का जादूगर कहा जा रहा है. इसकी प्रतिभा की चमक अब इतनी फैल रही है कि बॉबी की मैथमेटिक्स के मैजिसियन की जिंदगी का फॉर्मूला ही बदल दिया है. दरअसल, बॉबी पढ़ता तो तीसरी क्लास में है, लेकिन दसवीं तक की फॉर्मूला आसानी से लिख देता है. इतना ही नहीं गणित का कठिन से कठिन प्रश्न भी सॉल्व कर देता है.
सबसे खास बात यह है कि अपनी प्रतिभा को वह स्वयं तक ही सीमित नहीं रखता है, बल्कि अपने से बड़े और ऊंची कक्षा के छात्रों को भी बताता है, पढ़ाता है और उनको फॉर्मूला याद करवाता है. बॉबी से पढ़नेवाले छात्र भी गर्व से यह कहते हैं कि ये हमारे शिक्षक हैं जो मैथ के फार्मूलों को चुटकियों में बता देते हैं.
बच्चे कहते हैं- हम इनसे सरलता से सीख लेते हैं. हमें यह नहीं लगता है कि यह बच्चा हमें पढ़ा रहा है, बल्कि हमें यह लगता है कि शिक्षा सबसे ऊंचा होता है और शिक्षा देने वाले गुरु कहलाते हैं, तो यह हमारे गुरु हैं और हमें पढ़ा रहे हैं.
बॉबी के पिता राजकुमार महतो पेशे से वित्त रहित शिक्षक हैं और अपना स्कूल बॉबी के नाम से चलाते हैं. यहां हॉस्टल की व्यवस्था रखे हुए हैं, जिसमें हर एक बच्चा इनसे और इनके बच्चे बॉबी से पढ़कर आगे बढ़ रहा है. बॉबी से मिलनेवाला हर आम और खास लोग यह महसूस करते हैं कि मैथमेटिक्स तो बॉबी की उंगलियों में समाहित है और हर फॉर्मूला कॉपी में हर सवाल का हल निकाल देती है.
समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…
बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…