Bihar

बिहार में बड़ा हादसा: मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे, गया-हावड़ा रेल रूट पर कई ट्रेनें प्रभावित

बिहार के सासाराम में बड़ा हादसा हो गया. यहां मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतर गए. यह हादसा दीनदयाल उपाध्याय रेल डिवीजन के कुंभऊ स्टेशन के पास हुआ. हादसे के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हो गईं. राहत और बचाव में कई टीमें जुट गई हैं.

हादसे की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. इनमें हादसे की भयावहता को देखा जा सकता है. हालांकि, मालगाड़ी होने के चलते किसी के चोटिल होने की खबर नहीं है. उधर, टीमें डिब्बों को पटरियों से हटाकर ट्रेन रूट शुरू करने के काम में जुट गई हैं.

गया-हावड़ा रेल रूट पर कई ट्रेने प्रभावित

हादसे के बाद दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन गया हावड़ा रेल रूट पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन गया रूट पर कई ट्रेनों के पहिए जहां की तहां थम गए. मालगाड़ी के डिब्बों को पटरियों से हटाने का काम किया जा रहा है, ताकि रूट फिर से शुरू हो सके.

ये ट्रेनें प्रभावित –

1- 12311 कालका मेल
2- 12987 सियालदह अजमेर एक्सप्रेस
3- 12307 हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस
4- 12321 हावड़ा मुंबई मेल
5- 13009 हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस
6- 12260 बीकानेर सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस
7-  12444 आनंद विहार हल्दीया एक्सप्रेस
8- 03360 वाराणसी बरकाकाना पेसेंजर

रेलवे मंत्रालय ने भी किया ट्वीट

रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि डीडीयू मंडल के डीडीयू -गया ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड के कुम्हऊ स्टेशन पर आज 21 सितंबर को 06.30 बजे मालगाड़ी के 20 वैगन के अवपथन के कारण अप,डाउन एवं रिवर्सल लाइन बाधित है. मंडल/मुख्यालय से अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर शीघ्र ही पहुंच रही है. रिस्टोरेशन कार्य प्रगति पर है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

1 घंटा ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

2 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

2 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

2 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

8 घंटे ago