समस्तीपुर :- नगरपालिका आम चुनाव 2022 को लेकर दूसरे चरण में जिला के एक नगर निगम क्षेत्र समस्तीपुर व दो नगर पंचायतों मुसरीघरारी व सिंघिया में नामांकन जारी है। इसमें कलेक्ट्रेट परिसर में नगर निगम व नपं मुसरीघरारी का नामांकन लिया जा रहा है। इसको लेकर सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों की भारी भीड़ व जुलूस के साथ समाहरणालय पहुंच रहे है। नगर निगम के मेयर पद को लेकर मुकाबला दिलचस्प बताया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर नामांकन के चौथे दिन मंगलवार को दोनों ही नगर क्षेत्रों में मुख्य पार्षद के लिए एक भी नामांकन नहीं किया गया। इसको लेकर नगर निगम के आरओ सह एडीएम अजय कुमार तिवारी ने बताया कि नगर निगम के मेयर पद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ है। जबकि डिप्टी मेयर पद के लिए दो नामांकन हुए। इसमें सुजय कुमार पासवान व एक अन्य उम्मीदवार के अलावा पहले दिन हुए एक नामांकन को मिलाकर अब तक तीन नामांकन हुए हैं।
वहीं पार्षद पद के लिए जितवारपुर चौथ वार्ड संख्या-17 से रितेश कुमार उर्फ पिंकू यादव सहित 35 उम्मीदवारों ने अपने नाम का पर्चा भरा। वहीं मुसरीघरारी नपं के आरओ सह डीएसओ महबूब आलम ने बताया कि अभी तक मुख्य व उप मुख्य पार्षद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ है। जबकि चौथे दिन पार्षद के लिए आठ नामांकन हुए।
वहीं नगरपालिका आम चुनाव के पहले चरण में जिला के चार नगर परिषद दलसिंहसराय, रोसड़ा, ताजपुर व शाहपुर पटोरी के साथ एक नगर पंचायत सरायरंजन के उम्मीदवारों की संवीक्षा बाद आज अंतिम सूची जारी की जाएगी। वहीं उसके बाद 22-24 सितंबर तक नाम वापसी का समय दिया जाएगा। जबकि 25 सितंबर को नाम वापसी बाद अंतिम रूप से उम्मीदवारों की सूची जारी होगी।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…